मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. खोज-खबर
  4. »
  5. रोचक-रोमांचक
Written By ND

पिरामिड में रहस्यमयी कमरे

पिरामिड में रहस्यमयी कमरे -
हालाँकि मिस्र में राष्ट्रपति होस्नी मुबारक की तानाशाही के खिलाफ लोगों का आक्रोश उफान पर है और इस आंदोलन के कारण दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक मिस्र के पिरामिडों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराने लगा है लेकिन फ्रांस के एक वास्तुविद ने इस महान पिरामिड के एक रहस्य के बारे में खुलासा किया है।

फ्रांसीसी वास्तुविद जीन पीयरे ह्यूडन ने दावा किया है कि 4500 साल पुराने इस पिरामिड के केंद्र में दो कमरे स्थित हैं। जीन पीयरे ने कहा है कि त्रि-आयामी बनावट और अमेरिकन पिरामिड विशेषज्ञ बॉब ब्रियर के शोध के आधार पर कहा जा सकता है कि पिरामिड के केंद्र में दो गोपनीय कमरे स्थित हैं।

इन कमरों में फर्नीचर लगे हुए हैं जो फराहो खुफु राजा के मरने के बाद लाए गए थे। जीन पियरे वही वास्तुविद हैं जो पिछले दशक से कह रहे हैं कि पिरामिड पर एक रिसर्च किए जाने की जरूरत है। इस रिसर्च में उन्होंने पिरामिड किस तरह बना इस बात को शामिल करने के लिए कह रहे हैं।

जीन पियरे ने लाइव साइंस को बताया कि मुझे पक्का यकीन है कि इस पिरामिड में कमरे हैं, जैसा कि मैंने पाया है। फ्रांसीसी वास्तुकार जीन पियरे दशक से कह रहे हैं कि महान पिरामिड के ढलूआ संरचना का निर्माण आस-पास के ही चारों ओर के ब्लॉक से बनाया गया है। अब तक की प्रचलित मान्यता यह है कि पिरामिड निर्माण के लिए ब्लॉक बाहर से लाया गया था।