शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. खोज-खबर
  4. »
  5. रोचक-रोमांचक
Written By भाषा

10,500 घंटे शराब पीते हैं पुरुष!

10,500 घंटे शराब पीते हैं पुरुष! -
ब्रिटेन का एक आम पुरुष अपने जीवन के 11 साल टीवी के समाने गुजार देता है और 10,500 घंटे वह मयखाने में बैठता है।

डेली मेल की खबर में बताया गया कि अनुसंधान में पाया गया कि ब्रिटेन का एक आम आदमी अपने पूरे जीवन में नौ पार्टनरों के साथ सोता है। वह जुराबे खोजने में एक महीने का वक्त लगाता है और टीवी देखकर केवल चार व्यंजन ही सीख पाता है।

ब्रिटेन के इस आम मर्द का कद पाँच फुट 10 इंच होता है और वजन 80 किलोग्राम के करीब होता है। वह हर साल डिजाइनर कपड़ों पर 570 पाउंड खर्च करता है जबकि बीयर पर 1,144 पाउंड।

अध्ययन के मुताबिक, वह ऑनलाइन शॉपिंग पर 2,001 पाउंड और आधुनिक यंत्रों पर 2,189 पाउंड खर्च कर देता है। बाहर खाने में ब्रिटेन का यह आम मर्द 417 पाउंड बहाता है।

ऐसा लगता है कि आधुनिक पुरुष अपनी जीवनशैली को लेकर कुछ ज्यादा ही अफसोस जताता हैं क्योंकि अपने पूरे जीवन में वह 19 लाख बार खेद जताता है। (भाषा)