शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. घरेलू नुस्खे
  6. आसान असरकारी उपाय
Written By WD

आसान असरकारी उपाय

सेहत डेस्क

Home Remedies | आसान असरकारी उपाय
डॉ. सुनीलकुमार शर्म
NDND
*गैस की तकलीफ से तुरंत राहत पाने के लिए लहसुन की 2 कली छीलकर 2 चम्मच शुद्ध घी के साथ चबाकर खाएँ। फौरन आराम होगा।

* प्याज के रस में नीबू का रस मिलाकर पीने से उल्टियाँ आना बंद हो जाती हैं।

* सूखे तेजपान के पत्तों को बारीक पीसकर हर तीसरे दिन एक बार मंजन करने से दाँत चमकने लगते हैं।

* हिचकी चलती हो तो 1-2 चम्मच ताजा शुद्ध घी, गरम कर सेवन करें।

* ताजा हरा धनिया मसलकर सूँघने से छींके आना बंद हो जाती हैं।

* प्याज का रस लगाने से मस्सों के छोटे-छोटे टुकड़े होकर जड़ से गिर जाते हैं।