बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. हर महिला पर्स में कंडोम रखे : लेडी गागा
Written By भाषा

हर महिला पर्स में कंडोम रखे : लेडी गागा

हर महिला पर्स में कंडोम रखे : लेडी गागा - हर महिला पर्स में कंडोम रखे : लेडी गागा
लेडी गागा ने महिलाओं को सलाह दी है उनके अनुसार हर महिला को अपने पर्स में कंडोम रखना चाहिए। ऐसा करके वे कई जाँचों से बच सकती हैं। गागा का इशारा किस तरफ है आप जान ही गए होंगे।

गाना ने हाल ही में अपनी एचआईवी टेस्ट कराई है। गागा के अनुसार यह रूटीन टेस्ट है। वे कहती हैं ‘‘मैंने दो दिन पहले एचआईवी टेस्ट कराई। इसलिए नहीं कि मैं हर रात अलग आदमी के साथ होती हूँ। बल्कि काम के दौरान मैं अपने जिस्म की देखभाल करना भूल गई थी। रूटीन टेस्ट के लिए मैं डाक्टर के पास नहीं जा पाई थी। तो मैंने सोचा कि अब जब मैं न्यूयार्क में अपने घर में ही हूँ तो क्यों न जाँच करा ली जाए।’’ (भाषा)