गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. सेहत समाचार
  6. चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार घोषित
Written By ND
Last Modified: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2009 (21:05 IST)

चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार घोषित

तीन अमेरिकियों को पुरस्कार

Health News | चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार घोषित
ND
स्टाकहोम, स्वीडन। अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा के क्षेत्र में संयुक्त रूप से 2009 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। वैज्ञानिकों की खोज में गुणसूत्रों में विकृति को रोकने के लिए उसमें स्वतः उत्पन्न व्यवस्था से कैंसर के इलाज में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने की उम्मीद है।

ND
ऑस्ट्रेलियाई मूल की एलिजाबेथ ब्लैकबर्न, ब्रिटिश मूल के जैक जोस्ताक तथा कैरोल ग्रेडेर को गुणसूत्रों की प्रतिकृति तथा क्षरण से होने वाले बचाव के तरीके पर शोध के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। स्वीडन के कैरोलिन्सका इंस्टीट्यूट के अनुसार इन वैज्ञानिकों को 14 लाख 20 हजार डॉलर का पुरस्कार दिया गया है।

ND
इंस्टीट्यूट ने कहा है कि तीनों वैज्ञानिकों ने कोशिका विभाजन के दौरान गुणसूत्रों की प्रतिकृति तथा किसी क्षरण से होने वाले स्वयं के इनके बचाव की प्रक्रिया पर शोध कर जीवविज्ञान के क्षेत्र में एक गंभीर समस्या को सुलझा दिया है।

इंस्टीट्यूट ने कहा कि इन खोजों से हमारी पहले से कोशिका की समझ, रोगों के फैलने की प्रक्रिया तथा नए इलाजों के विकास में कुछ ठोस पहलों को नए आयाम मिले हैं। गुणसूत्रों का निचला हिस्सा टेलोमीयर कहलाता है और अगर ये बहुत छोटे होते चले जाते हैं तो कोशिका की मृत्यु हो जाती है।