बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
Written By ND

टोटोर या टिनटिन

टोटोर या टिनटिन -
NDND
टिनटिन को कौन नहीं जानता? कॉमिक्स पढ़ने वाले बच्चे तो जानते ही हैं, उनके मम्मी-पापा और नाना-दादा भी जानते हैं क्योंकि सभी ने खोजी रिपोर्टर टिनटिन की कॉमिक्स पढ़ी है।

आज से 70 साल पहले बेल्जियम के कार्टूनिस्‍ट हर्ज ने टिनटिन, कैप्‍टन हैडॉक और स्‍नोई को बनाया था। वैसे हर्ज का नाम जार्जेस रेमी था।

वे सत्रह साल के थे तभी से कार्टून बनाने लगे थे और अपने चित्रों पर आर. जी. अक्षरों से दस्‍तखत करते थे। फ्राँसीसी भाषा में इनका उच्‍चारण हर्ज होता है। बस, वे हर्ज कहलाने लगे।

सबसे पहले उन्‍होंने एक स्‍काउट बालक बनाया था। उसका नाम टोटोर था। वही आगे जाकर टिनटिन में बदल गया।