शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
  6. जनरल नॉलेज : पंख होने पर भी पैंगुइन उड़ क्यों नहीं पाते?
Written By ND

जनरल नॉलेज : पंख होने पर भी पैंगुइन उड़ क्यों नहीं पाते?

Facts About Penguin | जनरल नॉलेज : पंख होने पर भी पैंगुइन उड़ क्यों नहीं पाते?
ND
ऑस्ट्रिच और इमू की तरह पैंगुइन भी पंख होने के बावजूद उड़ते नहीं हैं। कहते हैं आज से 650 लाख साल पहले पैंगुइन के पूर्वज उड़ पाते थे और धीरे-धीरे उनकी यह क्षमता खत्म हो गई। पैंगुइन के पूर्वज समुद्र के ऊपर उड़ते थे और भोजन की तलाश में समुद्र में डाइव लगाते थे।

लाखों सालों पहले पैंगुइन की हड्डियां पक्षियों की तरह ही हल्की होती थी और वे उड़ पाते थे, पर समय के साथ उनकी हड्डियां भारी हो गईं और वजन बढ़ जाने से उनका खुद को हवा में उठाना नामुमकिन हो गया। हालांकि इन्हीं हड्डियों के कारण पैंगुइन अब पानी में डाइव बेहतर तरीके से लगा पाते हैं।