गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
  6. एक नजर इधर भी
Written By WD

एक नजर इधर भी

Kids special | एक नजर इधर भी
* एक सामान्य मानव शरीर को 14 से 18 वर्ग फीट त्वचा ढँकती है।

* एक सामान्य मानव शरीर का अस्थिपंजर उसके पूरे शरीर के वजन का 20 प्रतिशत कम होता है।

* अधिकतर पुरुषों के शरीर में 50 प्रतिशत तथा महिलाओं में 30 प्रतिशत मांसपेशियाँ होती हैं।

* मानव हृदय का भार पूरे शरीर के भार का 0.5 प्रतिशत होता है।

* गले में पाई जाने वाली 'हायंड हड्‍डी' किसी भी हड्‍डी से जुडी नहीं होती है। यह जीभ और उसकी माँसपेशियों को मजबूती प्रदान करती है।

* मनुष्य के दाँत 400 डिग्री फारेनहाइट से अधिक ताप पर जलकर राख हो सकते हैं।

* हाथियों के दाँत जीवन पर्यंत वृद्धि करने में सक्षम हैं क्योंकि दाँतों की पल्प केविटी का छिद्र कभी बंद नहीं होता।

* कंगारू के रक्त में कोलेस्ट्राल बिल्कुल भी नहीं होता।

* मकड़ियों का मस्तिष्क नमक के एक कण जितना सूक्ष्म होता है।

* सबसे दीर्घ जीवी कीड़े बुप्रेस्तिडेई परिवार के बीटल्स नाम के कीड़े हैं जो लार्वा के रूप में 30 साल तक जीवित रहते हैं।