शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. चुनाव मैदान से
Written By WD

कुमार विश्वास को मिलेंगे अमेठी में 47 फीसदी वोट

कुमार विश्वास को मिलेंगे अमेठी में 47 फीसदी वोट -
अमेठी। आम आदमी पार्टी के संयोजक कुमार विश्वास ने यहां कहा कि आप उम्मीदवार कुमार विश्वास को अमेठी में करीब 47 प्रतिशत वोट मिलेंगे।
FILE

केजरीवाल ने विश्वास के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि कि मैंने सुना है कि कैप्टन सतीश शर्मा ने विधायकों और अन्य नेताओं की बैठक लेकर कहा है कि राहुल चुनाव हार रहे हैं, सब काम पर लग जाओ। इसके लिए 200 से 500 करोड़ रुपए भेजे गए हैं।

उन्होंने एक सर्वे के हवाला देते हुए कहा कि विश्वास को 47 फीसदी वोट मिल रहे हैं और वे चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने यहां के लोगों का दिल जीता है। उन्हें एक शाम कविता पाठ के लिए चार लाख रुपए तक मिलते हैं, लेकिन पिछले चार माह से वे यहां आपके बीच रुके हुए हैं। वे चाहते तो एयर कंडीशंड होटल में भी रुक सकते थे, लेकिन गांव के लोगों के बीच रहे हैं। वे सारे गांवों में घूम चुके हैं। इतना ही नहीं यदि कुमार चाहते तो वे जिस सीट पर अंगुली रखते ‍उन्हें मिल जाती, लेकिन उन्होंने यहां से चुनाव लड़ना पसंद किया। दरअसल, कुमार गांधी परिवार से देश और अमेठी को मुक्ति दिलाना चाहते हैं।

यह कैसी ईमानदारी सिखा रहे हैं केजरीवाल... पढ़ें अगले पेज पर...


भ्रष्टाचार के खिलाफ जगं छेड़ने का दावा करने वाले अरविन्द केजरीवाल अमेठी के लोगों को सलाह दे रहे हैं कि वोट डालने के लिए आप कांग्रेस और भाजपा दोनों से पैसा ले लेना, मना मत करना, लेकिन अपना वोट आम आदमी पार्टी को दे देना। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में झुग्गीवासियों ने भी यही किया था। दूसरी पार्टियों से पैसे लेकर वोट हमें दिया था।

सवाल यह है कि क्या केजरीवाल ऐसा कहकर लोगों भो भ्रष्टाचार के लिए प्रेरित नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें खबर मिली है कि दूसरी पार्टियां साड़ियां, घड़ियां और पायजेब बांट रही हैं। इन्हें चुनाव हारने का डर है। इसीलिए सोनिया गांधी खुद चुनाव प्रचार के लिए पहुंच गईं। मैं सिर्फ इश्वर से डरता हूं। इसलिए सुरक्षा भी नहीं लेता।

उन्होंने लोगों से कहा कि मैंने सुना है कि राहुल की ब्रांडिंग के लिए 5000 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। जिसने भी 5000 करोड़ रुपए दिए हैं, वह चुनाव जीतने के बाद 5 लाख करोड़ रुपए वसूलेगा। अमेठी में सड़कें, कॉलेज और अस्पताल सिर्फ कागजों पर बनेंगे।

मिले हुए हैं भाजपा और कांग्रेस... पढ़ें अगले पेज पर...


आप नेता ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा मिले हुए हैं। अमेठी में भाजपा ने कुमार विश्वास के वोट काटने के लिए स्मृति ईरानी को भेज दिया है, ताकि राहुल गांधी चुनाव जीत जाएं। दूसरी ओर बनारस में कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी को जिताने के लिए अपना उम्मीदवार उतार दिया है।

बनारस में नरेन्द्र मोदी के चमचे मुझ पर हमला करते हैं, लेकिन क्या कभी कांग्रेस नेताओं पर हमला होता है, या उन्हें काले झंडे दिखाए जाते हैं? नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी भाजपा-कांग्रेस के जॉइंट कैंडीडेट हैं।

उन्होंने अपने दिल्ली के 49 दिन के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि इतने कम समय में हमने दिल्ली में खूब काम किया। बिजली घटाई, महंगाई घटाई, पानी मुफ्त दिया, भ्रष्टाचार कम किया। मैं सरकार में था तब भी सिक्योरिटी नहीं लेता था और अब भी नहीं लेता हूं।