शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. चर्चित चेहरे
Written By WD

ह्यूगो चावेज : प्रोफाइल

ह्यूगो चावेज : प्रोफाइल -
FILE
वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो ावेज का मंगलवार को निधन हो गया। 28 जुलाई 1954 को वेस्टर्न वेनेजुएला में जन्मे चावेज 1992 में सैन्य तख्तापलट की विफल कोशिश के बाद नेता के तौर पर पहली बार सुर्खियों में आए थे। उनका पूरा नाम ह्यूगो रफेल चावेज फ्रायस था।

उन्होंने पब्लिक स्कूल में शिक्षा लेने के बाद 1971 में आर्मी कैडेट के दौर पर मिलिट्री अकादमी में प्रवेश लिया। चावेज ने पैराट्रूपर और ‍‍हिस्ट्री टीचर के तौर पर मिलिट्री अकादमी में काम किया। चावेज ने यहां पर चुपचाप असंतुष्ट सैनिकों का एक नेटवर्क तैयार किया।

4 फरवरी 1992 को उन्होंने राष्ट्रपति कार्लोस एंड्रेस पेरेज के खिलाफ तख्ता पलट की कोशिश की जो सफल नहीं हो सकी। यहां उन्हें एक नेता के तौर पर पहचान मिली। उन्हें 30 साल की सजा हो सकती थी, लेकिन आगामी राष्ट्रपति ने उन्हें मुकदमा शुरू होने से पहले माफी दे दी।

साल 1998 में वेनेज़ुएला की राजनीति में उथल-पुथल मची और लोकप्रियता की लहर पर सवार होकर शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुन लिए गए। सत्ता में आने के बाद शावेज ने सामाजिक नीतियों में क्रांतिकारी बदलावों का वादा किया और अंतरराष्ट्रीय पूंजीवाद के खिलाफ झंडा बुलंद किया।

चावेज सार्वजनिक मंचों पर खुलकर बोलने वाले वक्ता थे। उन्होंने चर्च के नेताओं पर गरीबों की अवहेलना करने और अमीरों की पैरवी करने का आरोप लगाया। 11 सितंबर 2001 के बाद बुश प्रशासन ने अफगानिस्तान युद्ध के दौरान कड़ा रवैया अपनाया तो चावेज ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वे आंतक से निपटने के लिए आंतक का ही इस्तेमाल कर रहा है।

इससे अमेरिका और वेनेजुएला के संबंध और खराब हो गए। 2002 में विद्रोह कर चावेज को बेदखल कर दिया गया, लेकिन 2006 में सशक्त नेता के रूप में उभरते हुए उन्होंने फिर राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया। 2012 में भी उन्होंने वेनेजुएला का राष्ट्रपति चुनाव जीता। चावेज ने दो बार तलाक दिया। उनके चार बच्चे हैं और चार ग्रैंड चिल्ड्रन हैं।