शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. »
  3. विचार-मंथन
  4. »
  5. विचार-मंथन
Written By WD

जानें '7' का रहस्य...

जानें ''7'' का रहस्य... -
7 जुलाई, 2007। यानी 7 तारीख, 7वाँ महीना और 7वाँ साल। सौ सालों में एक बार आने वाला यह दिन अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। शायद यही वजह है कि पूरे विश्व में इस दिन हर कोई अपने शुभ कार्यों को अंजाम देने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है।

चाहे विवाह हो या फिर घर की कोई पूजा, यहाँ तक कि लोग अपनी दुनिया में आने वाले नए मेहमानों को भी इसी तारीख को दुनिया में कदम रखने के लिए सिजीरियन डिलिवरी तक का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

इतना ही नहीं, इस 7 को ‘लकी ट्रिपल 7’ मानने वालों को यह नहीं भूलना चाहिए कि सात जुलाई 2007 को एक ऐसा क्षण भी आएगा, जब यह 7-7-7 की तिकड़ी 7-7-7-7-7-7 यानी सात के सिक्सर में बदल जाएगी। इस सात के सिक्सर से अभिप्राय है इस शताब्दी का 7वाँ साल, 7वाँ महीना, 7वाँ दिन, 7वाँ घंटा, 7वाँ मिनट और 7वाँ सेकेंड।

आखिर क्या है इस सात अक्षर में? चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर इस 7 अक्षर का क्या महत्व है?

गणित पर 7 का रा
•7 है चौथा प्राइम नंबर।
•7 माना जाता है दूसरा सबसे भाग्यशाली प्राइम नंबर।
•7 है तीसरा ल्यूका प्राइम नंबर।
•7 कैरॉल नंबर होने के साथ-साथ काइनिया नंबर भी है।

विज्ञान में 7 का महत्
•7 है नाइट्रोजन का एटॉमिक नंबर।
•पीरियॉडिक टेबल के 7 ग्रुप में मिलती है हैलोजन।

खगोलशास्त्र पर भी 7 का वर्चस्व
•सोलर सिस्टम के 7 सदस्य- सूर्य, चंद्र, मंगल, शुक्र, बुद्ध, वृहस्पति और शनि ग्रह हैं।
•उरसा मेजर समूह में भी 7 तारे हैं।
•एटलस और प्लेडियास की भी 7 पुत्रियाँ थीं।

तकनीकी में 7 का महत्व
•रूस से कजाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय डायरेक्ट फोन कॉल सेवा का कोड 7 है।
•अमेरिकन और कैनेडियन फोन नंबरों की संख्या 7 है।
•गुणवत्ता के 7 उपकरण माने जाते हैं।
•ओएसआई मॉडलों के भी 7 स्तर होते हैं।
•किल 7 लॉजिक गेट होते हैं।

क्लासिक में 7 का महत्
•रोम की 7 पहाड़ियाँ हैं।
•प्रगतिशील कला की 7 विधाएँ हैं।
•सात आश्चर्य हैं।
•रोमन इतिहास के 7 बादशाह हैं।

धर्म में भी 7 का स्था
•जुडाइज्म में 7 को ‘टौराह’ का संकेत मानते हैं, जो आध्यात्मिकता और सृजन का एकीकरण है।
•प्रत्येक 7 साल में 7 बार मुबारक दिन (योवेल) आता है।
•डेविड जीस का सातवाँ बेटा है।
•ब्रेस्लोव परंपरा में ‘द 7 कैंडेल्स’ की संकल्पना है, जिसमें चेहरे के सात अंग- 2 आँख, 2 नासिकाएँ, 2 कान और 1 मुँह को रखा गया है।
•हिंदू धर्म में 7 ऋषियों की परिकल्पना है।
•इस्लाम धर्म में 7 जमीन और 7 आसमान की परिकल्पना है।
•सूर-ए-फातिहा की 7 आयतें हैं।
•कुल 7 स्वर हैं।

और भी कितना कुछ है इस 7 के संसार में...तो 7 जुलाई का दिन अपने आप में भाग्यशाली तो होगा ही, इसलिए 7 की ऐसी उपयोगिता को पढ़ने के बाद देर न करें और अपने रुके हुए हर काम को पूरा कर डालें। न जाने 7 का जादू फिर कब चले?

-प्रस्तुति : प्रियंका पांडेय

सात-सात-सात का योग
ट्रिपल सेवन का विरल संयोग