गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
  6. रितिक-सुजैन साथ-साथ हैं
Written By समय ताम्रकर

रितिक-सुजैन साथ-साथ हैं

Hrithik and Sussanne are together | रितिक-सुजैन साथ-साथ हैं
IFM
मुंबई के एक अखबार ने जब यह खबर छाप दी कि रितिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन के बीच अलगाव हो गया है, तो अधिकांश लोग इस खबर को पढ़कर हैरान रह गए।

इसकी वजह बारबरा मोरी को बताया गया, जो रितिक के साथ ‘काइट्‍स’ फिल्म में काम कर रही हैं। कहा गया कि बारबरा और रितिक एक-दूसरे के करीब आ गए हैं, इसलिए सुजैन अपना घर छोड़कर अपने बच्चों के साथ माँ-बाप के घर रहने चली गई हैं।

आखिर रितिक और सुजैन को अपना मुँह खोलना पड़ा। उनका कहना है कि उनके अलगाव की खबरें झूठी और निराधार हैं। सुजैन अपने माँ-बाप के घर रहने इसलिए चली गईं क्योंकि उनके घर रेनोवेशन चल रहा है।

सुजैन का कहना है कि रितिक बेहद अच्छे पति और इंसान हैं। वे उनसे बेहद प्यार करते हैं। जहाँ तक बारबारा मोरी का सवाल है तो वे, रितिक और मैं बेहद अच्छे दोस्त हैं और बारबरा और उनके रोमांस की खबरों पर सिर्फ ठहाका लगाया जा सकता है।

फिल्मों में आने के पहले से ही सुजैन को रितिक चाहते थे। दिसम्बर 2000 में दोनों ने विवाह किया। इसके बाद रितिक सुपरस्टार बने और कई नायिकाओं के साथ उन्होंने फिल्में की, लेकिन कभी भी उनका नाम किसी भी नायिका से नहीं जुड़ा।

रितिक-सुजैन की जोड़ी को बॉलीवुड की मजबूत जोडि़यों में से एक माना जाता है। उनके बीच कभी भी विवाद की खबर नहीं आई है। सुजैन का मानना है कि रितिक की इमेज खराब करने की दृष्टि से इस तरह की खबर प्रकाशित की गई है।