शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

मल्लिका बनेगी पगली

मल्लिका बनेगी पगली -
IFM
‘कुरबानी’ जैसी फिल्म ठुकरा चुकी मल्लिका शेरावत को संजय छैल ने ‘मान गए मुगले आजम’ के लिए साइन किया है। इस फिल्म में मल्लिका के नायक बनेंगे राहुल बोस। राहुल और मल्लिका की जोड़ी को दर्शकों ने ‘प्यार के साइड इफेक्ट्‍स’ में काफी पसंद किया था।

खबर है कि प्रीतिश नंदी कम्यूनिकेश ने भी मल्लिका को साइन किया है। ‘अगली एंड पगली’ में मल्लिका पगली बनेगी। यहाँ अगली का मतलब बदसूरती से हैं। इस फिल्म का नायक बदसूरत होगा। रणवीर शौरी को इस भूमिका के लिए चुना जा सकता है।

मल्लिका के हाथ में इस समय कोई खास फिल्म नहीं है। बढ़ती हुई प्रतिद्वंद्विता से वह चिंतित है और ज्यादा से ज्यादा फिल्म साइन करना चाहती है।