शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

पायल-संग्राम करेंगे सगाई

पायल-संग्राम करेंगे सगाई -
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई। इस शो के लिए वे 45 दिन साथ रहे। दोनों के मिजाज एक-दूसरे से विपरीत है और यही आकर्षण का कारण बना।

पायल तेज-तर्रार फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली। संग्राम सिंह को अंग्रेजी बिलकुल नहीं समझती थी और उनका मिजाज एकदम देसी है। लेकिन ये बात दोनों के बीच आड़े नहीं आई और दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया।


लोगों ने समझा कि ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगा, लेकिन पिछले ढाई वर्ष से दोनों रिलेशन शिप में हैं और अब अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहे हैं।

27 फरवरी को वे अहमदाबाद में सगाई कर रहे हैं। पायल अहमदाबाद की रहने वाली हैं और उन्हीं के घर पर सगाई होगी। संभव है कि इस वर्ष के अंत तक दोनों शादी भी कर लें। इस रिश्ते में हर बार पहल पायल ने ही की है क्योंकि संग्राम बेहद शर्मीले हैं।

पायल के मुताबिक संग्राम जैसे इंसान इन दिनों बहुत कम मिलते हैं।