• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
  6. ट्विटर ने हटाया शाहिद का जाली आई डी
Written By समय ताम्रकर

ट्विटर ने हटाया शाहिद का जाली आई डी

Twitter removes Shahid Kapoor’s impersonator | ट्विटर ने हटाया शाहिद का जाली आई डी
PR
शाहिद कपूर के प्रचारक के आग्रह पर ट्विटर ने उनके नाम का जाली आई डी बंद कर दिया है। पिछले दिनों शाहिद की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से शाहिद के एक प्रशंसक ने अपने प्रिय स्टार के नाम पर जाली अकाउंट खोल लिया था। लोगों से उसने कुछ इस तरह विचार बाँटे मानो खुद शाहिद कपूर हो।

शाहिद कपूर के प्रशंसक भ्रमित होकर उसे शाहिद कपूर समझ बैठे। वह रोजाना शाहिद की फिल्मों और उससे जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी देता था। जब शाहिद को लगा कि यह उनके प्रशंसकों के साथ धोखा है तो उन्होंने ट्विटर में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।