शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By वार्ता

करीना कपूर खान स्क्रीन पर दिखेगा अब यह नाम

करीना कपूर खान स्क्रीन पर दिखेगा अब यह नाम -
IFM
सैफ अली खान से विवाह रचाते ही वे करीना कपूर खान बन गईं, लेकिन स्क्रीन पर पहली बार उनका नाम करीना कपूर खान नजर आएगा। प्रकाश झा की फिल्म ‘सत्याग्रह’ बेबो की रिलीज होने वाली अगली फिल्म है। कलाकारों के नाम जब स्क्रीन पर दमकेंगे तो बेबो का नाम करीना कपूर खान नजर आएगा।

इस फिल्म में करीना ने एक तेज तर्रार पत्रकार की भूमिका निभाई है। करीना से झा बेहद प्रभावित हैं और अपने आपको भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें करीना के साथ काम करने का मौका मिला।

सत्याग्रह में करीना के अलावा अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, मनोज बाजपेयी, अमृता राव और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी।(वार्ता)