गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By वार्ता
Last Modified: शनिवार, 29 जून 2013 (17:01 IST)

आलिया बनाना चाहती हैं रितिक की पेंटिंग

आलिया बनाना चाहती हैं रितिक की पेंटिंग -

आलिया भट्ट भी रितिक रोशन की दीवानी हैं और वे रितिक की एक पेंटिंग बनाना चाहती हैं। चित्रकारी की शौकीन आलिया को रितिक यूनानी देवता की तरह ‍नजर आते हैं।

PR


स्टुडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली आलिया कहती हैं ‘मैं रितिक रोशन की पेंटिंग बनाना चाहती हूं। वे यूनानी देवता जैसे लगते हैं, लेकिन ऐसा करना शायद ही संभव हो क्योंकि मैं पोट्रेट बनाना नहीं जानती हूँ।‘

आलिया चारकोल पेटिंग बनाना जानती हैं। वे कलात्मक चित्र बनाती हैं। वे बताती हैं ‘मुझे शेर की चित्रकारी करना पसंद है। एक बार मैंने इस बारे में कोशिश भी की थी, लेकिन वह अच्छी नही बन पाई। मै सोचती हूँ कि एक बार फिर से प्रयास करूं।‘(वार्ता)