शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

अमृता और शकील ने शादी की

अमृता और शकील ने शादी की -
WD

मलाइका अरोरा खान की छोटी बहन अमृता अरोरा ने भी आखिरकार शादी कर ही ली। शकील लड़क से उनका रोमांस पिछले कुछ महीनों से चल रहा था। 4 मार्च की दोपहर बांद्रा के ओलिव रेस्तराँ में दोनों एक-दूसरे के हो गए। दोनों का विवाह क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुआ।

अमृता को शुभकामनाएँ देने सलमान खान का पूरा परिवार आया था। सलमान, अरबाज, सोहैल के साथ सलीम खान भी नजर आए। कैटरीना कैफ भी उपस्थित थीं। अमृता की खास दोस्त करीना कपूर तो पिछले कुछ दिनों से इस शादी की तैयारियाँ कर रही थीं। करीना और मलाइका ने एक ही रंग के गाउन पहन रखे थे।

WD

सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, रितेश देशमुख, करण जौहर, साजिद खान भी इस विवाह के साक्षी बने। शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान को इस अवसर पर भेजा। सलमान की उपस्थिति की वजह से उन्होंने इस शादी से दूर रहना ही उचित समझा। कंधे के ऑपरेशन का उन्हें बहाना भी मिल गया।

शुक्रवार कअमृता और शकील मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह करेंगे।