गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
  6. रितिक नहीं खेलेंगे होली
Written By समय ताम्रकर

रितिक नहीं खेलेंगे होली

Hrithik to Skip Holi Celebrations! | रितिक नहीं खेलेंगे होली
रितिक रोशन ने फैसला लिया है कि वे इस वर्ष होली नहीं खेलेंगे। उनसे जुड़े सूत्रों ने बताया कि रितिक ने यह फैसला इसलिए लिया है कि महाराष्ट्र के कई जिलों में जल संकट है और लाखों लोग इससे जूझ रहे हैं। ऐसे में उन्हें होली खेल पानी बहाना व्यर्थ लग रहा है। रितिक सिर्फ थोड़े से गुलाल का बतौर शगुन टीका उपयोग करेंगे। उनका कहना है कि सूखे रंग भी ज्यादा उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे साफ करने में ज्यादा पानी का इस्तेमाल होता है। हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कई लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। रोशन फैमिली के सदस्य पूजा करने के बाद साथ में वक्त गुजारेंगे। निश्चित रूप से रितिक का ये निर्णय उनके फैंस को भी इस बात के लिए प्रेरित करेगा कि वे भी होली पर पानी व्यर्थ बर्बाद ना करें।

PR