शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. ब्यूटी केयर टिप्स
  6. घरेलू सौंदर्य प्रसाधन
Written By WD

घरेलू सौंदर्य प्रसाधन

Home Beauty Tips | घरेलू सौंदर्य प्रसाधन
- एकता

IFM
IFM
दूध, मलाई और मक्खन :
दूध क्लींजिंग मिल्क का काम करता है। इससे रोजाना चेहरे और हाथों की सफाई करने रंग साफ होता है, साँवली त्वचा में भी इससे निखार आता है।

दूध में बेसन और चंदन का चूर्ण मिलाकर लगाने से चेहरे पर चमक आती है।

मक्खन का प्रयोग करने से फटी एड़ियाँ ठीक होती हैं। फटी एड़ियों पर रात को सोने के पहले धोकर मक्खन का लेप एड़ियों पर लगा लें। इससे कुछ दिनों में आराम आ जाएगा।

खीरा :
खीरे के टुकड़ों को आँखों के नीचे रगड़ने से काले धब्बे दूर होते हैं। खीरे के रस को रूई में भिगोकर आँखों के ऊपर रखने से आँखो में ताजगी आती है।

नींबू :
नींबू के रस का सेवन खाली पेट किया जाए तो कई तरह की बीमारी दूर होती हैं। साथ ही त्वचा पर कांति बनी रहती है।

यही नींबू का रस अगर जैतून के तेल में मिलाकर लगाया जाए तो इससे चेहरे की झाइयाँ दूर होती हैं।

नींबू के छिलके को कोहनी और नाखूनों पर रगड़ने से उसमें चमक आती है और हमेशा नेलपॉलिश के कारण जो नाखून में पीलापन आता है, वह भी दूर होता है।

सिर में रूसी होने पर भी नींबू का रस लाभकारी है। साथ ही गुनगुने तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने से बाल स्वस्थ होते हैं।