गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ताहिक राशिफल : (1 से 8 जून 2014)

साप्ताहिक राशिफल : (1 से 8 जून 2014)

तुला- सेहत के सितारे बुलंदियों पर रहेंगे

Hindi Astrology Weekly | साप्ताहिक राशिफल : (1 से 8 जून 2014)
मेष

21 मार्च से 20 अप्रैल

भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग सफेद।

FILE


पारिवारिक जीवन में पिछले दिनों से चल रहा मनमुटाव समाप्त होने के संकेत देगा। भौतिक साधनों के साथ खान-पान के सुख भी बढ़ेंगे। कार्य व बौद्धिक क्षमताएं बढ़ेंगी। व्यावसायिक प्रगति के प्रयासों को पुनः तेज करें। आगामी समय में अवश्य ही लाभ बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। अपने उत्तरदायित्वों को सावधानी से संभालने की जरूरत रहेगी। धर्मस्थलों में 800 ग्राम चने की दाल दान दें।

वृषभ

21 अप्रैल से 20 मई

भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग बैंगनी।

FILE


स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल व चाहत बढ़ेगी। यदि किसी बात को लेकर मतभेद हैं तो उन्हें हल करने में सफल रहेंगे। शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि होगी। निवेश संदर्भों में संस्था के वैधानिक पहलुओं पर ध्यान दें। कार्य व व्यवसाय में भागदौड़ व तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। बेहतर होगा कि सूझबूझ से चलें। यात्रा के दौरान किसी अजनबी व्यक्ति की बातों में न आएं, हानि हो सकती है। स्नान के बाद पीपल को पानी दें।


मिथुन

21 मई से 21 जून

भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग हरा।

FILE


स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। यदि किसी प्रकार की कोई पीड़ा है तो वह निश्चित रूप से समाप्त होगी। सुबह ताजी हवा लें व प्रसन्न रहें, अपने आत्मबल को कम न करें। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। भवन व वाहन खरीदने की आकांक्षा पूर्ण होगी। कार्यक्षेत्र व स्थानीय यात्रा में किसी से अनावश्यक न उलझें, यह सम्मान को खराब कर सकता है। धर्मस्थलों में आटा व किसी मजदूर को 7 किस्म की दालें दान दें।


कर्क

22 जून से 22 जुलाई

भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग सफेद।

FILE


सेहत चुस्त-दुरुस्त रहेगी। एक नया जोश व जज्बा कायम रहेगा। शुभ व धर्म कार्यों में रुचि रहेगी। अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। विकास व रोजगार के मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठा सकते हैं। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल व प्यार बढ़ेगा। कुछ संदर्भों में धनाभाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पूंजी निवेश व भू-जायदाद के मामलों में उठा-पटक की आशंका है, सावधानी बनाए रखें। पक्षियों को दाना डालें।


सिंह

23 जुलाई से 23 अगस्त

भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग पीच।

FILE


तकनीक, सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, सौंदर्य, कला से संबंधित क्षेत्रों में नाम व पहचान बनेगी। किसी संस्था के मध्य व्यापार के द्विपक्षीय समझौतों में मुहर लग सकती है। जीवनसाथी से तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। तनाव समाप्त होगा। शुभ व मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। विरोधी पक्ष आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे, सावधानी बनाए रखें। धर्मस्थलों में घी व आटे का दान दें।


कन्या

24 अगस्त से 23 सितंबर

भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग गहरा हरा।

FILE


शारीरिक क्षमताएं व मनोबल उच्च होगा। व्यापारिक प्रसार के समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। निजी व सरकारी क्षेत्रों से कोई अशंकालिक किंतु लाभकारी अनुबंध प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से हंसता-मुस्काता रहे इसलिए तामसिक आहारों व कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। कार्यक्षेत्रों में भागदौड़ की स्थिति कुछ अंतराल के बाद नियंत्रित होगी। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। माथे पर केसर तिलक लगाएं।


तुला

24 सितंबर से 23 अक्टूबर

भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग भूरा।

FILE


सेहत के सितारे बुलंदियों पर रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता आपके एकदम नजदीक है, किंतु प्रयासों को कम न करें। पूंजी निवेश सोच-समझकर ही करें। अचानक ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। फिल्म, कला व उद्योग जगत में सफलता हेतु कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। प्रेम-प्रसंगों में तीखी प्रतिक्रिया से बचें, यह संबंधों को प्रभावित कर सकता है। जायदाद व लेन-देन में कहीं चूक होने की आशंका है, सावधानी रखें।


वृश्चिक

24 अक्टूबर से 22 नवंबर

भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी।

FILE


पारिवारिक जीवन में तालमेल व प्यार रहेगा। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। औद्योगिक व व्यावसायिक संस्थानों के पुनरुत्थान में रुचि रहेगी। प्रबंधन व प्रशासन की योग्यता से कर्मियों को इच्छित परिणामों हेतु प्रेरित करेंगे। पूंजी निवेश में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। प्रेम-संबधों में तनाव व तीखी प्रतिक्रिया की आशंका है। मकान व दुकान खरीदते समय उसकी वैधता को जांच लें अन्यथा कोई गुप्त नीति से मेहनत की कमाई हड़प सकता है।


धनु

23 नवंबर से 21 दिसंबर

भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग ऑरेंज।

FILE


संयुक्त परिवार के साथ तालमेल बिठाने की कला विकसित होगी। संस्कृति व संस्कारों को संवारने में रुचि रहेगी। आपकी साख एक अच्छे व प्रगतिशील व्यक्तित्व के रूप में रहेगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। वित्तीय स्तर उच्च रहेगा। माता-पिता को सम्मान दें, उनके अनुभव का व्यावहारिक लाभ उठाएंगे। अचानक ही कोई विरोधी परेशानी दे सकता है, स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी।


मकर

22 दिसंबर से 21 जनवरी

भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग लेमन।

FILE


साहित्य व औद्योगिक क्षेत्रों में किस्मत साथ देगी। कारोबार बढ़ाने के नए आयामों पर विचार हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूती की ओर बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कर्मियों से अनावश्यक न उलझें, यह आपकी साख को खराब कर सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी खास मुद्दे पर स्वजनों को रिझाने की कशमकश हो सकती है। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लापरवाही से बचें। गाय को हरा चारा खिलाएं।


कुं

22 जनवरी से 19 फरवरी

भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला।

FILE


किसी कार्य की सफलता से मनोबल उच्च होगा। मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों को कोई नजदीकी उलझा सकता है, सूझबूझ से काम लें। प्रेम-प्रसंगों में तीखी प्रतिक्रिया से बचें। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। भवन निर्माण व विक्रय में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सावधानी बनाएं रखें।


मीन

20 फरवरी से 20 मार्च

भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।

FILE


इस सप्ताह पारिवारिक जीवन खुशहाली की ओर अग्रसर रहेगा। तकनीक, सौंदर्य, कला, खनन, थोक व फुटकर व्यापार में लाभप्रदता बनाए रखने में कामयाब रहेंगे, किंतु बैंक में जमा-पूंजी बढ़ाने में कुछ रुकावटें हो सकती हैं। अचानक ही कहीं दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं देनी पड़ सकती हैं। यात्रा व जायदाद के संदर्भों में कानूनी विवादों की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य में अच्छी सोच और उच्च क्षमताओं का विकास होगा।