शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. नवग्रह
  6. शनि के अशुभ प्रभाव को दूर करने के सरल उपाय...
Written By WD

शनि के अशुभ प्रभाव को दूर करने के सरल उपाय...

Shani ke Upay | शनि के अशुभ प्रभाव को दूर करने के सरल उपाय...
संसार के प्रत्येक जीव को उसके कर्मों के अनुसार अच्छा या बुरा फल देना शनि देव का ही कार्य है। उनकी इस व्यवस्था को चलाने में राहु-केतु उनकी पूरी तरह मदद करते हैं।

जब शनि के अशुभ परिणाम प्राप्त हो रहे हो तो निम्न उपाय अपनाएं...


FILE


* सूर्योदय के पूर्व या सूर्यास्त पश्चात शनि स्रोत मंत्र, चालीसा का पाठ करें।


FILE


* सूर्योदय के पूर्व प्रति शनिवार पीपल वृक्ष की जड़ में एक लोटा जल चढ़ाएं।


FILE


* सरसों के तेल का दीपक लगाएं, काले कुएं या कौवे को तेल में तली हुई गुड़ में बनी मीठी रोटी खिलाएं।

FILE


* काले घोड़े की नाल का छल्ला मध्यमा में शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद धारण करें।


FILE


* अशक्त व वृद्धजनों को शनिवार के दिन काले वस्त्र, तवा, चिमटा दान दें व भोजन कराएं।