गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (28.2.2010)
Written By WD

आज के मुहूर्त (28.2.2010)

रविवार, 28 फरवरी 2010

Shubh Muhoort | आज के मुहूर्त (28.2.2010)
WD
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2066, शालिवाहन शक संवत- 1931, संवत्सर का नाम- शुभकृत, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- फाल्गुन, पक्ष- शुक्ल, तिथि- पूर्णिमा रात्रि 10.08 पश्चात प्रतिपदा, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- रबिउल अव्वल, तारीख- 13, नक्षत्र- मघा सायं 05.57 पश्चात पूर्वाफाल्गुनी, योग- सुकर्मा रात्रि 24.11 पश्चात धृति, सूर्योदयकालीन करण- विष्‍टि, चन्द्रमा- सिंह राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रह योग- होलाष्टक रात्रि 10.08 पर पूर्ण होंगे।

दिन- सामान्य।

मुहूर्त- बुरी लत त्यागने का मुहूर्त।

दिन का पर्व- पूर्णिमा, होली, चैतन्य महाप्रभु जयंती, राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस।

दिशाशूल- पश्‍चिम दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- भूमि दान करने से स्थिरता व राजकीय लाभ मिलता है।

शुभ समय- प्रातः 09.22 से 10.58 दिन 02.17 से 03.43 तक।

होलिका दहन मुहूर्त : सायं 6.30 से 8.10 तक।

सुझाव- महत्वपूर्ण न समझें तो सायं 5.00 से 06.27 के मध्य शुभ कार्य टालें।