मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. कई शुभ संयोग एक साथ
Written By ND

कई शुभ संयोग एक साथ

कई वर्षों बाद आया अनूठा योग

Shravan Monday | कई शुभ संयोग एक साथ
ND
नौ अगस्त को आए सोमवती अमावस्या, हरियाली अमावस्या, सर्वार्थ सिद्धि योग, सोम-पुष्य नक्षत्र एक साथ होने का ज्योतिषियों ने इस सोमवार का विशेष महत्व बताया है। इस अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी।

आज एक साथ कई योग होने पर माँ लक्ष्मीजी की पूजा करना शुभ माना जाता है। आज के दिन शाम को (गौधूलि बेला) पूजा-पाठ और हवन करना अति शुभ होगा।

कई वर्षों बाद संयोग :- ज्योतिष पं. दादाभाई के अनुसार सोमवार को विशेष संयोग कई वर्षों के बाद एक साथ मिला है। सोम-पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग करीब 39 साल पहले एक साथ बना था। सोमवार को नदी में स्नान करने के बाद सायं 4.30 से 6 बजे के मध्य कुबेर-लक्ष्मी पूजन करने से चिरकाल तक धन की कमी नहीं होती तथा अनायास धन के योग बनते हैं। दोपहर 12.33 बजे के बाद सोमवती अमावस्या का खास महत्व है।

ज्योतिषी जी.एम. हिंगे के अनुसार इस दिन श्रावण मास, श्रावण का सोमवार, अमावस्या, पुष्प नक्षत्र एवं सिद्धि योग यह पाँच योग एक साथ हो रहे हैं। इस दिन पवित्र नदियों में या गंगाजल में स्नान करके शंकरजी के मंदिर में पूजा-अर्चना करें तथा बेलपत्र चढ़ाकर ब्राह्मण को दान दें।

ND
हिंगे के अनुसार दान-पुण्य से मनुष्य को सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान का फल प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र श्रेष्ठ माना जाता है। इस पुष्प नक्षत्र के दिन सोना, चाँदी व वाहन, मकान आदि की खरीददारी न करें, क्योंकि यह नक्षत्र अमावस्यायुक्त है।

इस अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त अन्य दान करने से गया में किया गया श्राद्ध का फल प्राप्त होता है। इस दिन दीप पूजन व दीप दान करना श्रेष्ठ है। इसी अमावस्या को हरियाली अमावस्या भी मनेगी।