गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. अमिताभ बच्चन
Written By वार्ता

अमिताभ बच्चन को पसंद आई द लंचबॉक्स

अमिताभ बच्चन को पसंद आई द लंचबॉक्स -
PR
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि लंचबॉक्स संवेदनशील दर्शकों के लिए बनाई गई अच्छी फिल्म है। उन्होंने हाल ही में द लंचबॉक्स देखी है। बिग बी ने माइक्रो ट्वीट किया- ‘मैंने लंचबॉक्स देखी है। यह फिल्म संवेदनशील दर्शकों के लिए बनाई गई है।‘

रितेश बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द लंचबॉक्स’ में इरफान खान के अलावा निमरत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की भी मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हुई है। द लंचबॉक्स एक साधारण प्रेम कहानी है, जिसमें दो लोग लंचबॉक्स के जरिये अपने प्यार का आदान-प्रदान करते हैं। लंचबॉक्स कान फिल्म फेस्टिबल समेत कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों मे भी दिखाई जा चुकी है।(वार्ता)