शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अक्षय तृतीया
  4. akshaya tritiya 2018 and rashi shopping
Written By

अक्षय तृतीया : 12 राशि के अनुसार यह हैं शुभ खरीदी

अक्षय तृतीया : 12 राशि के अनुसार यह हैं शुभ खरीदी - akshaya tritiya 2018 and rashi shopping
अक्षय तृतीया पर अत्यंत ही महामंगल योग बन रहे हैं। आइए जानें अपनी राशि के अनुसार क्या खरीदें... 

मेष राशि के जातकों के लिए टीवी, फ्रिज, मोबाइल फोन या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदना शुभ रहेगा। 
 
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय संपत्ति, भूमि, भवन या भूमि संबंधी निवेश के लिए शुभ है।  
 
मिथुन राशि के जातकों के लिए दोपहिया वाहन, कार और अन्य मशीनरी क्रय करने का शुभ समय है। 
 
कर्क राशि के जातक इस समय शेयर, सोना-चांदी और भूमि इत्यादि में निवेश कर सकते हैं। 
 
सिंह राशि के जातक गृह-सज्जा और अन्य सजावटी उपकरण जैसे कलात्मक चित्र या मूर्तियां खरीद सकते हैं। 
 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय श्रृंगार संबंधी वस्तुओं तथा आभूषण खरीदने के लिए उत्तम समय है। 
 
तुला राशि के जातक इस समय अन्न-वस्त्र का क्रय करें। इन वस्तुओं में निवेश भी किया जा सकता है। 
 
वृश्चिक राशि के जातक इस समय मूल्यवान धातु जैसे सोना-चांदी, तांबा-कांसा, प्लेटिनम में निवेश करें। 
 
धनु राशि के जातकों के लिए टीवी, फ्रिज, मोबाइल फोन या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदना शुभ रहेगा। 
 
मकर राशि के जातकों के लिए दोपहिया वाहन, कार और अन्य मशीनरी क्रय करने का शुभ समय है। 
 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय संपत्ति, भूमि, भवन या भूमि संबंधी निवेश के लिए अत्यंत शुभ है। यह स्थायी संपत्ति फलित होगी। 
 
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय फर्नीचर व सजावटी सामान क्रय करने के लिए उचित है। 
ये भी पढ़ें
क्या करें जब अक्षय तृतीया के दिन ही शादी हो, पढ़ें राशि अनुसार