गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. आरती/चालीसा
  4. श्री राम की आरती
Written By WD

श्री राम की आरती

Shri Ram Arti | श्री राम की आरती

- आरती श्री रामचंद्र की


जगमग जगमग जोत जली है।

राम आरती होन लगी है।।


 

भक्ति का दीपक प्रेम की बाती।

आरती संत करें दिन राती।।

 

आनंद की सरिता उभरी है।

जगमग जगमग जोत जली है।।

 

कनक सिंघासन सिया समेता।

बैठहिं राम होइ चित चेता।।

 

वाम भाग में जनक लली है।

जगमग जगमग ज्योत जली है।।

 

आरती हनुमत के मन भावै।

राम कथा नित शंकर गावै।।

 

संतों की ये भीड़ लगी है।

जगमग जगमग ज्योत जली है।।