शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. आरती/चालीसा
  4. Kabirs Bhajan
Written By

संत कबीर के भजन : राम बिनु

संत कबीर के भजन : राम बिनु - Kabirs Bhajan

राम बिनु तन को ताप न जाई।

जल में अगन रही अधिकाई॥

राम बिनु तन को ताप न जाई॥

 

तुम जलनिधि मैं जलकर मीना।

जल में रहहि जलहि बिनु जीना॥

राम बिनु तन को ताप न जाई॥

 

तुम पिंजरा मैं सुवना तोरा।

दरसन देहु भाग बड़ मोरा॥

राम बिनु तन को ताप न जाई॥

 

तुम सद्गुरु मैं प्रीतम चेला।

कहै कबीर राम रमूं अकेला॥

राम बिनु तन को ताप न जाई॥