मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. आईना 2016
  4. major events in year 2016
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016 (18:01 IST)

साल 2016 : देश की प्रमुख बड़ी घटनाएं

साल 2016 : देश की प्रमुख बड़ी घटनाएं - major events in year 2016
नई दिल्ली। नोटबंदी, पठानकोट में वायुसेना के स्टेशन पर आतंकी हमला, बिहार में शराबबंदी, केरल में पुत्तिंगल मंदिर में भीषण अग्निकांड, उड़ी में आतंकी हमला और सीमापार लक्षित हमले वर्ष 2016 की प्रमुख सुर्खियां रहीं। पेश हैं इतिहास के आगोश में समाने जा रहे साल 2016 में भारत के विभिन्न हिस्सों में हुईं मुख्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा-
नई दिल्ली (1 जनवरी)। भारत और पाकिस्तान ने लगातार 25वीं बार अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची उस द्विपक्षीय समझौते के तहत एक-दूसरे को सौंपी, जो उन्हें एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करने से रोकता है।
 
नई दिल्ली (2 जनवरी)। भाकपा के वरिष्ठ नेता एबी वर्धन का निधन।
 
पठानकोट (पंजाब)। भारी हथियारों से लैस पाकिस्तानी आतंकवादियों ने वायुसेना स्टेशन पर हमला किया।
 
नई दिल्ली (4 जनवरी)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उस कानून को मंजूरी दी जिसमें 16 वर्ष या इससे अधिक आयु के नाबालिग पर बलात्कार या हत्या जैसे जघन्य अपराध के जुर्म में वयस्क के तौर पर मुकदमा चलाए जाने का प्रावधान है।
 
इम्फाल (गुवाहाटी)। पूर्वोत्तर एवं पूर्वी क्षेत्रों में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हुई और 100 से अधिक लोग घायल हुए।
 
पठानकोट (5 जनवरी)। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने बताया कि पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हमला करने वाले सभी 6 आतंकवादी मारे गए।
 
नई दिल्ली (6 जनवरी)। कैबिनेट ने अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिला उद्यमियों के लिए ‘स्टैंड अप इंडिया’ योजना की घोषणा की।
 
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले के लिए आर्थिक रूप से पिछले वर्गों को छोड़कर प्रबंधन कोटा एवं अन्य सभी कोटा को रद्द किया।
 
श्रीनगर (7 जनवरी)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन।
 
नई दिल्ली/ चेन्नई (8 जनवरी)। तमिलनाडु में जल्लीकट्टू पर 4 साल से लगा प्रतिबंध हटाया गया।
 
श्रीनगर (9 जनवरी)। जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल का शासन लागू।
 
रायपुर (12 जनवरी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से एक-दूसरे की परंपराओं और विचारों का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा न होने पर विकास बाधित हो सकता है।
 
नई दिल्ली (15 जनवरी)। कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के सनसनीखेज मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब अमेरिका के एफबीआई ने मौत का कारण जहर होने संबंधी एम्स की रिपोर्ट का समर्थन किया।
 
नई दिल्ली (17 जनवरी)। एक युवती ने सम-विषम योजना की 'सफलता' के जश्न में आयोजित एक जनसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकी।
 
नई दिल्ली (21 जनवरी)। आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अगले कुलपति नियुक्त।
 
नई दिल्ली (25 जनवरी)। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करते हुए भारत एवं फ्रांस ने 2 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
 
नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत, रिलायंस समूह के संस्थापक धीरूभाई अंबानी, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्रीरविशंकर एवं मीडिया दिग्गज रामोजी राव को इस साल के पद्मविभूषण के लिए चुना गया।
 
नई दिल्ली (26 जनवरी)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राजनीतिक उथल-पुथल के 1 से अधिक महीने बाद अरुणाचल प्रदेश को केंद्र के शासन के अधीन लाने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय का समर्थन किया।
 
मुंबई। शिवसेना के विरोध के बाद पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली का मुंबई में आयोजित होने वाला कार्यक्रम रद्द।
 
नई दिल्ली (29 जनवरी)। भारत एवं पाकिस्तान ने आगामी 3 वर्षों के लिए राजनयिक माध्यमों के जरिए आपसी सहमति से रेल संचार संबंधी समझौते को विस्तार किया।
 
नई दिल्ली (30 जनवरी)। दक्षिण दिल्ली में एक निजी स्कूल का 6 वर्षीय छात्र संस्थान के एम्फीथिएटर में पानी की टंकी में मृत पाया गया जिसके बाद स्कूल का लाइसेंस रद्द करने की मांग उठी। दिल्ली सरकार ने दी मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए।
 
अमृतसर (31 जनवरी)। स्वर्ण मंदिर आईं कनाडा के ओंटारियो प्रांत की प्रमुख कैथलीन वायने को सिरोपा भेंट करने पर विवाद उठा।
 
मुंबई (1 फरवरी)। प्रवर्तन निदेशालय ने राकांपा नेता छगन भुजबल के भतीजे और पूर्व सांसद समीर भुजबल को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया।
 
मुंबई। निकटवर्ती रायगढ़ जिले में मुरद जंजीरा समुद्र तट पर पुणे के 14 छात्र डूबे।
 
नई दिल्ली। भारत एवं अफगानिस्तान ने वीजारहित यात्रा के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
 
नई दिल्ली/ कराची (2 फरवरी)। पाकिस्तान सरकार का कराची साहित्य उत्सव में शामिल होने के लिए अभिनेता अनुपम खेर को वीजा देने से इंकार।
 
नई दिल्ली (3 फरवरी)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलराम जाखड़ का निधन।
 
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सियाचिन ग्लेशियर पर हिमस्खलन के कारण बर्फ में दबे 9 सैन्यकर्मियों की मौत।
 
नई दिल्ली (6 फरवरी)। कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का निधन।
 
नई दिल्ली (8 फरवरी)। पूर्व सहकर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बावजूद आरके पचौरी को टेरी का कार्यकारी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
 
मुंबई (9 फरवरी)। पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली ने भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों एवं प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर को निशाना बनाने की योजना समेत नए खुलासे करते हुए कहा कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद एवं हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों को 'वित्तीय' एवं 'सैन्य' मदद पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई मुहैया करा रही है।
 
नई दिल्ली (11 फरवरी)। दिल्ली पुलिस ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ जेएनयू में आयोजित समारोह के संबंध में राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया।
 
नई दिल्ली। सियाचिन में हिमस्खलन के बाद बर्फ के नीचे दबे 10 सैन्यकर्मियों में से जीवित निकाले गए लांसनायक हनुमंथप्पा का 9 दिनों तक जिंदगी के लिए जंग लड़ने के बाद निधन।
 
मुंबई। डेविड कोलमैन हेडली ने विशेष अदालत को बताया कि इशरत जहां लश्कर-ए-तैयबा की सदस्य थी।
 
नई दिल्ली (12 फरवरी)। दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक एसएआर गिलानी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया गया।
 
नई दिल्ली। जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार राष्ट्रद्रोह के मामले में गिरफ्तार।
 
नई दिल्ली। टेरी कार्यकारी उपाध्यक्ष आरके पचौरी छुट्टी पर गए।
 
नई दिल्ली (13 फरवरी)। पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान बेचने के ओबामा प्रशासन के फैसले से नाखुश भारत ने अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा को तलब किया।
 
नई दिल्ली (15 फरवरी)। योगेश कुमार त्यागी को दिल्ली विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया।
 
ईटानगर (19 फरवरी)। कांग्रेस के असंतुष्ट नेता कलिखो पुल ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
 
रोहतक (हरियाणा)। जाट आंदोलन में 1 व्यक्ति की मौत होने एवं 25 लोगों के घायल होने के बाद हरियाणा के 9 जिलों में सेना बुलाई गई और देखते ही गोली मारने के आदेश के साथ 2 जिलों में कर्फ्यू लागू किया गया।
 
नई दिल्ली (24 फरवरी)। पटियाला अदालत परिसर में जेएनयू के छात्रों एवं अध्यापकों और पत्रकारों पर हमले के मामले में विक्रम सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया।
 
नई दिल्ली (25 फरवरी)। सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल एवं उनके पाकिस्तानी समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त)। नसीर खान जांजुआ के बीच जनवरी में पठानकोट हमले के बाद पेरिस में कोई बैठक नहीं हुई।
 
नई दिल्ली (27 फरवरी)। राजेन्द्र सिंह ने भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक का प्रभार संभाला।
 नई दिल्ली (29 फरवरी)। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार वर्मा दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त बने।
 
नई दिल्ली (1 मार्च)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी)। योजना की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में ई-पेमेंट मोड में अधिक कल्याणकारी योजनाएं शामिल करेगी।
 
नई दिल्ली (2 मार्च)। पी. चिदंबरम पर निशाना साधते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इशरतजहां मामले में संप्रग सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में दायर किया गया दूसरा हलफनामा ‘कपटपूर्ण’ था।
 
नई दिल्ली (3 मार्च)। अपनी गिरफ्तारी के 3 हफ्ते बाद जेल से रिहा होकर जेएनयू कैंपस लौटने के बाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ के नेता कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भारत से आजाद होने की नहीं, बल्कि भारत में आजाद होने की मांग कर रहे हैं।
 
नई दिल्ली (4 मार्च)। जलवायु परिवर्तन से निपटने के मुद्दे पर भारत के रुख की तरफ इशारा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि एक ही नियम 'समान रूप से' सभी देशों पर लागू नहीं किया जा सकता।
 
नई दिल्ली। लोकसभा के पूर्व स्पीकर पीए संगमा का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
 
पुणे (7 मार्च)। महिला कार्यकर्ताओं ने त्रयंबकेश्वर मंदिर के गर्भगृह में महिला श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को हटाने की मांग करते हुए मंदिर की ओर कूच किया, लेकिन पुलिस ने मंदिर के करीब एक गांव में उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया।
 
नई दिल्ली (8 मार्च)। अरुण जेटली ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर कर लगाने संबंधी विवादास्पद प्रस्ताव को वापस लिया।
 
नई दिल्ली (9 मार्च)। यमुना नदी के बाढ़ वाले हिस्से में आर्ट ऑफ लिविंग के 3 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण से मंजूरी मिलने के मुद्दे पर केंद्र ने कहा कि इस तरह के अस्थायी कार्यक्रमों के लिए पर्यावरण मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती। 
 
नई दिल्ली (10 मार्च)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस के सहयोग से रियल एस्टेट विधेयक के पारित होने का स्वागत करते हुए कहा कि मकान खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए यह एक अच्छी खबर है।
 
मुंबई (16 मार्च)। 'भारतमाता की जय' बोलने से इंकार करने पर एआईएमआईएम विधायक वारिस पठान को महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित किया।
 
नई दिल्ली (16 मार्च)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उनकी सरकार की विदेश नीति को लेकर हमला बोला।
 
नई दिल्ली (18 मार्च)। राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार होने के 3 हफ्तों से अधिक अवधि के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए जेएनयू के छात्र उमर खालिद और अनर्बान भट्टाचार्य।
 
नई दिल्ली (21 मार्च)। राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक एसएआर गिलानी तिहाड़ जेल से रिहा।
 
नई दिल्ली (22 मार्च)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद से 'संपर्क और संवाद' के माध्यम से पिछले 2 वर्षों में अपनी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं और पहलों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लोगों तक पहुंच बनाने के लिए कहा।
 
नई दिल्ली (25 मार्च)। ब्रसेल्स में घातक आतंकी हमले के बाद वहां फंसे जेट एयरवेज के चालक दल के 28 सदस्यों समेत 242 भारतीय घर लौटे।
 
नई दिल्ली (26 मार्च)। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को सही ठहराया।
 
रायपुर (30 मार्च)। नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले में वाम उग्रवादियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में सीआरपीएफ के 7 जवानों की मौत।
 
कोलकाता (31 मार्च)। कोलकाता में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के एक हिस्से के गिर जाने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 88 घायल हो गए।
 
नई दिल्ली (1 अप्रैल)। केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन के अधीन लाए गए उत्तराखंड के खर्च के प्राधिकार को लेकर एक अध्यादेश जारी किया।
 
नई दिल्ली (4 अप्रैल)। सैकड़ों भारतीयों द्वारा कर चोरों की पनाहगाह माने जाने वाले पनामा में विभिन्न कंपनियों में धन लगाने की एक ताजा रिपोर्ट के बीच सरकार ने घोषणा की कि भारतीयों द्वारा विदेशों में संचालित ‘गैरकानूनी’ खातों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 80 और 70 फीसदी मतदान दर्ज किया गया और इस दौरान हिंसा की कोई खबर सामने नहीं आई।
 
कोल्लम (10 अप्रैल)। आतिशबाजी के दौरान 100 साल से अधिक पुराने पुतिंगल देवी मंदिर के परिसर में भीषण आग लग गई जिसमें कम से कम 106 लोगों की मौत हो गई और 383 घायल हो गए।
 
नई दिल्ली (13 अप्रैल)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई)। के पास 'सीमित अधिकार' है और वह न्यायपालिका के विपरीत हर चीज का निर्णय नहीं कर सकती।
 
जम्मू (14 अप्रैल)। भारत और चीन की सेना के वरिष्ठ कमांडरों ने दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने के प्रयास के तहत लद्दाख क्षेत्र में सीमा पर दो बैठकें की और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी)। पर शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
 
कटरा (19 अप्रैल)। जम्मू-कश्मीर की समस्याओं का हल करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के ‘इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत’ के दृष्टिकोण को सामने रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राज्य को विकास की 'नई उंचाइयों' तक ले जाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेंगी।
 
देहरादून (20 अप्रैल)। 1 महीने से अधिक समय तक दर्द से जूझने के बाद पुलिस के घोड़े ‘शक्तिमान’ की मौत हो गई। यहां भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान उसके पिछले पैर में गहरी चोट लगी थी।
 
नैनीताल (21 अप्रैल)। मोदी सरकार को बड़ा झटका देते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की घोषणा को निरस्त कर दिया और हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को बहाल करते हुए उन्हें 29 अप्रैल को अपना बहुमत साबित करने को कहा। साथ ही उच्च न्यायालय ने लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित सरकार को हटाने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की।
 
अलीगढ़ (24 अप्रैल)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के परिसर में 2 प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच की लड़ाई में गोली लगने से 2 लोगों की मौत।
 
नई दिल्ली (27 अप्रैल)। अरविंद केजरीवाल को फिर से आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया।
 
नई दिल्ली (29 अप्रैल)। एक किताब को लेकर हुए विवाद के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय ने किताब की बिक्री और वितरण पर रोक लगाई। यह किताब विश्वविद्यालय के इतिहास विषय के पाठ्यक्रम का हिस्सा थी और इसमें भगत सिंह को ‘क्रांतिकारी आतंकवादी’ बताया गया था।
 
चेन्नई। कांची शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती और 8 अन्य को एक अदालत ने 2002 के ऑडिटर राधाकृष्णन हमला मामले में हत्या की कोशिश के आरोप सहित सभी आरोपों से बरी कर दिया।
 
नई दिल्ली (30 अप्रैल)। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को विचाराधीन कैदियों, हथियारों और कारतूसों की आवाजाही के लिए तथा दिल्ली जल बोर्ड को पानी की आपूर्ति के लिए उनके 2000 सीसी या इससे अधिक की इंजन क्षमता वाले नए डीजल संचालित वाहनों को रजिस्टर कराने की अनुमति दे दी।
 
नई दिल्ली (1 मई)। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को उत्तरप्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए उनको कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की उम्मीद जताई।
 
नई दिल्ली (2 मई)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माह अंत में अपनी सरकार के 2 साल पूरे होने के मद्देनजर अपने मंत्रियों से सोशल मीडिया पर अपनी उपलब्धियों का प्रचार करने को कहा।
 
रायपुर (3 मई)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सूखी नदी के पुल से एक बस के गिरने पर कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 53 अन्य घायल हो गए।
 
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पहली बार माना कि सम-विषम योजना वायु प्रदुषण को रोकने में कारगर नहीं रही।
 
नई दिल्ली (4 मई)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिग्री के मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखा और ट्वीट किया कि डिग्री से छेड़छाड़ एक ‘अपराध’ है।
 
चेन्नई (5 मई)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विवादित अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले में सोनिया गांधी पर परोक्ष हमला करते हुए उनकी इतालवी जड़ों को कुरेदते हुए कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो।
 
तिरुवनंतपुरम (7 मई)। केंद्रीय मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने केरल में दलित कानून की छात्रा के साथ हुए क्रूर बलात्कार पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए।
 
कटक (8 मई)। भारत के प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने कहा कि बढ़ते लंबित मामलों के निपटारे के लिए 7,000 से अधिक न्यायाधीशों की जरूरत है।
 
तिरुवनंतपुरम (10 मई)। केरल की तुलना सोमालिया से करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा कि उन्होंने राज्य का अपमान किया है।
 
नई दिल्ली (10 मई)। दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि भाजपा द्वारा वितरित की गई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री असली है।
 
नई दिल्ली/ देहरादून (11 मई)। राज्य में 46 दिन के राष्ट्रपति शासन के बाद एक बार फिर हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
 
सिवान/ लखनऊ (16 मई)। पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में बिहार सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए।
 
नई दिल्ली (17 मई)। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन को हटाने की मांग की।
 
नई दिल्ली (19 मई)। भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
 
नई दिल्ली (22 मई)। भाजपा नेता और पूर्व आईपीएस किरण बेदी पुडुचेरी की उपराज्यपाल नियुक्त।
 
बेंगलुरु (23 मई)। अंतरिक्ष में प्रवेश की लागत में कमी लाने के लिए पुन: प्रयोग किए जा सकने वाले रॉकेट के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत ने स्वदेशी आरएलवी यानी पुन: प्रयोग किए जा सकने वाले प्रक्षेपण यान के पहले प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।
 
गुवाहाटी (24 अप्रैल)। सर्वानंद सोनोवाल ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
 
कोलकाता (27 मई)। ममता बनर्जी ने लगातार दूसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके मंत्रिमंडल में 42 सदस्य हैं।
 
नई दिल्ली (28 मई)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)। की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने 96.36 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ लड़कों को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया। लड़कों का पास प्रतिशत 96.11 रहा। पूरे देश में परीक्षा में 1,68,541 छात्रों को पूरे 10 ग्रेड प्वायंट (सीजीपीए)। प्राप्त हुए हैं जिनमें से 85,316 लड़के और 83,225 लड़कियां हैं।
 
पुलगांव (महाराष्ट्र)। 31 मई। सेना के सबसे बड़े शस्त्र डिपो में से एक, पुलगांव स्थित डिपो में भीषण आग लगने से 2 सैन्य अधिकारियों सहित कम से कम 16 सैन्य कर्मी मारे गए।
 
नई दिल्ली (1 जून)। भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे का ‘बेवजह अंतरराष्ट्रीयकरण’ करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव का कारण यह मुद्दा नहीं बल्कि सीमापार से प्रायोजित आतंकवाद है।
 
मथुरा (2 जून)। एक संप्रदाय के करीब 3,000 सदस्यों की पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान हुई हिंसा में एक पुलिस अधीक्षक और एक थाना प्रभारी सहित 24 लोग मारे गए और 368 लोगों को हिरासत में लिया गया।
 
पठानकोट (4 जून)। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि पाकिस्तान अगर एनआईए को पठानकोट एयरबेस हमले की जांच करने के लिए अपने यहां आने की अनुमति नहीं देता तो यह भारत के साथ ‘धोखा’ होगा।
 
नई दिल्ली (5 जून)। कांग्रेस पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी को ‘नए विचारों’ और ‘पीढ़ीगत बदलाव’ की आवश्यकता है और उपाध्यक्ष राहुल गांधी में पार्टी को सत्ता में वापस लाने की काबिलियत है।
 
ग्रेटर नोएडा (6 जून)। दादरी में 1 व्यक्ति को पीट पीटकर मार डालने के मामले के 9 माह बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित के परिवार के खिलाफ कथित गौवध के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर, निषेधाज्ञा की अवहेलना करते हुए विरोध बैठक की।
 
नई दिल्ली (7 जून)। इशरत जहां कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में गायब फाइलों का पता लगाने के लिए गठित एक सदस्यीय पैनल ने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की जांच करने के बाद एक प्रमुख दस्तावेज का पता लगाया।
 
मुंबई (8 जून)। सेंसर बोर्ड प्रमुख पलहाज निहलानी की अनुराग कश्यप की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से कुछ प्रमुख दृश्य हटाने की कथित मांग के विरोध में बालीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, आमिर खान और महेश भट्ट निर्देशक के समर्थन में सामने आए।
 
जम्मू। सांबा जिले में सेना की गाड़ी पलटने से 4 सैन्य कर्मियों की मौत, 8 घायल।
 
नई दिल्ली (10 जून)। कांग्रेस ने कहा कि परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में जगह न बना पाना भारत के लिए एक बड़ा ‘झटका’ है।
 
नई दिल्ली (11 जून)। प्रख्यात पत्रकार इंदर मल्होत्रा का 86 वर्ष की आयु में निधन।
 
नई दिल्ली (12 जून)। केंद्र ने मुंबई धमाके के दोषी याकूब मेमन की फांसी के संबंध में गैंगस्टर छोटा शकील की 'आपत्तिजनक टिप्पणियों' को प्रसारित करने को लेकर 2 प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों को परामर्श जारी किया और कार्यक्रम के मानदंडों का पालन करने के लिए कहा।
 
नई दिल्ली (15 जून)। प्रवर्तन निदेशालय ने 3,600 करोड़ रुपए के वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में दूसरी चार्जशीट दायर की।
 
नई दिल्ली (17 जून)। सीबीआई ने दावा किया कि उसने तर्कवादी नरेन्द्र दाभोलकर की हत्या के मामले में आरोपियों में से 1 को गिरफ्तार कर लिया है।
 
चंडीगढ़/ नई दिल्ली (21 जून)। देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंडीगढ़ में आयोजन में हिस्सा लिया।
 
नई दिल्ली (22 जून)। सरकार ने वस्त्र और परिधान क्षेत्र में 3 वर्ष के भीतर एक करोड़ नए रोजगार पैदा करने के लिए 6000 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज को अनुमति दी।
 
श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश)। इसरो ने 17 विदेशी एवं अपने भू पर्यवेक्षण उपग्रह सहित कुल 20 उपग्रहों का एक ही मिशन में सफल प्रक्षेपण कर इतिहास बनाया।
 
श्रीनगर (25 जून)। पंपोर में सीआरपीएफ के जवानों को ले जा रही बस पर आतंकी हमले में 8 जवान शहीद और 21 घायल।
 
नई दिल्ली (26 जून)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आपातकाल के 41 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश के लिए एक ‘काली रात’ और पार्टी पर एक ‘धब्बा’ है।
 
नई दिल्ली (28 जून)। एन एस विश्वनाथन को आरबीआई का डिप्टी गर्वनर नियुक्त किया गया।
 
नई दिल्ली (30 जून)। विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने खुद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘बड़ा प्रशंसक’ बताते हुए कहा कि उनके नतृत्व में भारत शानदार प्रगति कर रहा है।
 
बालेश्वर (ओडिशा)। भारत ने इस्राइल के साथ विकसित की गई, सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
 
नई दिल्ली (1 जुलाई)। दिल्ली भाजपा नेता सहित अन्य लोगों के निवेदन के बाद सरकार ने ‘आधार’ कार्ड में टैग लाइन से ‘आम आदमी’ शब्द को हटाया।
 
देहरादून। भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में अलग अलग जगहों पर भूस्खलन होने से कम से कम 12 लोगों की मौत।
 
नई दिल्ली (2 जुलाई)। बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका के उच्च स्तरीय सुरक्षा वाले राजनयिक जोन में स्थित एक रेस्तरां पर आईएसआईएस के आतंकियो के हमले में 18 वर्षीय एक भारतीय लड़की सहित 20 विदेशियों की मौत।
 
मुंबई। उपनगर चेंबूर में स्थित राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ)। संयत्र में बॉयलर विस्फोट में 3 कर्मी मरे।
 
नई दिल्ली (5 जुलाई)। स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के कार्यभार से मुक्त करके कपड़ा मंत्रालय का प्रभार दिया गया और प्रकाश जावड़ेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
 
मुंबई/नई दिल्ली (6 जुलाई)। सरकार ने विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर हुसैन के खिलाफ कार्रवाई का संकेत दिया। ढाका रेस्तरां हमले का एक हमलावर इस उपदेशक के उपदेश से प्रभावित था। इस हमले में 22 लोग मारे गए थे।
 
नई दिल्ली (9 जुलाई)। कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान चरमपंथी बुरहान वानी की मौत के बाद भड़की हिंसा में 11 लोगों की मौत, 126 घायल।
 
नई दिल्ली (13 जुलाई)। भाजपा और केंद्र सरकार को झटका देते हुए उच्चतम न्यायालय ने अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार को बहाल करने को कहा।
 
नई दिल्ली/तिरवनंतपुरम (15 जुलाई)। युद्ध प्रभावित दक्षिणी सूडान से 156 लोगों को वायुसेना के विमान से भारत लाया गया।
 
नई दिल्ली (18 जुलाई)। भाजपा के प्रति हमलावर रुख करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
 
नई दिल्ली (21 जुलाई)। भारत ने पाकिस्तान पर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा और समर्थन देने का आरोप लगाते हुए मांग की कि वह अपने कब्जे वाले कश्मीर को खाली करे।
 
नई दिल्ली (22 जुलाई)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोरखपुर में एक रुग्ण उर्वरक संयत्र के जीर्णोद्धार के लिए आधारशिला रखी।
 
चेन्नई (23 जुलाई)। काबुल में पिछले साल संदिग्ध आतंकियों द्वारा अपहृत भारतीय कामगार जूडिथ डिसूजा को रिहा कराने के बाद भारत लाया गया।
 
नई दिल्ली (24 जुलाई)। प्रख्यात चित्रकार एसएच रजा का निधन।
 
नई दिल्ली (26 जुलाई)। संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदूत रह चुकी प्रख्यात राजनयिक अरंधति घोष का निधन। उन्होंने व्यापक परमाणु परिक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी)। संबंधी भारत की बातचीत में अहम भूमिका निभाई थी।
 
नई दिल्ली (27 जुलाई)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें मरवा सकते हैं।
 
श्रीनगर (28 जुलाई)। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्य में चल रहे प्रदर्शनों के बीच कहा कि जिस मकान में छापेमारी के दौरान मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी मारा गया था, उस मकान में उसकी मौजूदगी के बारे में सुरक्षा बलों को जानकारी नहीं थी।
 
अहमदाबाद/ नई दिल्ली (एक अगस्त)। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने सबको चकित करते हुए अपना पद छोड़ने का निर्णय किया।
 
नई दिल्ली (3 अगस्त)। आजादी के बाद भारत में करों में सबसे बड़ा सुधार करते हुए राज्यसभा से नेशनल सेल्स टैक्स या जीएसटी विधेयक को मंजूरी दी।
 
नई दिल्ली (4 अगस्त)। बॉलीवुड की फिल्म 'पीपली लाइव' के सह निर्देशक महमूद फारुकी को अमेरिकी शोधार्थी के साथ बलात्कार करने का दोषी ठहराते हुए दिल्ली की एक अदालत ने 7 साल की सजा सुनाई।
 
श्रीनगर (5 अगस्त)। कश्मीर में झड़प में 3 लोगों की मौत, 150 लोग घायल।
 
नई दिल्ली। भारत ने इस्लामाबाद में हो रहे सार्क सम्मेलन में आतंकवाद और मादक पदाथरें की तस्करी पर अपने विचार सफलतापूर्वक रखे। इस सम्मेलन में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया।
 
कोकराझार (असम)। असम में सेना के कपड़ों में आए हथियारबंद उग्रवादियों ने यहां सप्ताहिक बाजार में गोलियां चलाकर और ग्रेनेड फेंककर 14 लोगों की जान ले ली।
 
नई दिल्ली (9 अगस्त)। पिछले साल 9 टाइटल जीतने के बाद सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने अलग होने का फैसला किया।
 
नई दिल्ली (12 अगस्त)। राज्यसभा की अपेक्षा मानसून सत्र में लोकसभा में ज्यादा काम हुआ लेकिन फिर भी बजट सेशन की अपेक्षा इसमें कम का