शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. आईना 2014
  4. Top Selling Cars of 2014
Written By

2014 में इन कारों का रहा क्रेज

2014 में इन कारों का रहा क्रेज - Top Selling Cars of 2014
साल 2013 निर्माताओं के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता है। इस लिहाज से साल 2014 कार निर्माताओं के लिए चुनौती भरा रहा। साल 2014 का पहला हाफ भी कार निर्माताओं के लिए कुछ खास नहीं रहा और कोई खुशखबरी नहीं लाया, लेकिन आधा साल बीतने के बाद ही कार बाजार में परिस्थितियां बदलना शुरू हो गईं और कारों की बिकवाली बढ़ने लगी।

अगर पूरे साल का आकलन करें तो इस लिहाज से कार की बिकवाली बहुत अच्छी तो नहीं रही लेकिन पिछले साल बेहद खराब प्रदर्शन के मुकाबले यह साल बढ़िया रहा। साल 2014 खत्म होने को है, हम आपको बताने जा रहे हैं साल में सर्वाधिक बिकने वाली कारों के नाम। इन आकड़ों में दिसंबर के आकड़े शामिल नहीं हैं। जनवरी 2014 से लेकर नवंबर 2014 तक के कारों की बिक्री इस तरह से रही। अगर आकड़ों पर नजर डाली जाए तो मारुति के लिए यह वर्ष ठीक रहा है।

इस वर्ष सबसे अधिक ब्रिकी मारुति सुजुकी ऑल्टो की हुई। नवंबर तक करीब 2 लाख 42 हजार 248 कारें बिकी।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर भी बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही। 1 लाख 93 हजार 680 कारें इस वर्ष बिकीं।

 


मारुति की कारें अभी भी भारत के लोगों की पहली पसंद  हैं। मारुति सुजुकी स्विफ्ट की 1 लाख 85 हजार 461 यूनिट्स की बिक्री हुई।
मारुति सुजुकी वेगनॉर की 1 लाख 46 हजार 931 यूनिट्स की ब्रिकी इस वर्ष नवंबर तक हुई।
हुंडई ग्रांड आई 10 की ब्रिकी इस वर्ष 95539 यूनिट्‍स रही।

 


महिन्द्रा बोलेरो की इस 92297 की ब्रिकी हुई।
 
हुंडई ईओन की 74 हजार 349 यूनिट्स की बिक्री इस वर्ष हुई है।
होंडा सिटी की कारों को माइलेज कार माना जाता है। इस कार की 71308 यूनिट्स की ब्रिकी हुई।
मारुति सुजुकी ओमनी की इस वर्ष 68246 यूनिट्स की बिक्री हुई।
मारुति सुजुकी सिलेरिओ की इस वर्ष 62765 यूनिट्स की ब्रिकी हुई।