शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. आईना 2011
Written By ND

जनवरी 2011 : घेरे में घोटालेबाज

- डॉ. आरसी ओझा

जनवरी 2011 : घेरे में घोटालेबाज -
01 : केरल के कोच्चि में देश के पहले वेब टीवी 'इंडिया वाइबस' का उद्‌घाटन।
ND
मानव मस्तिष्क का 20 हजार वर्षों से आकार घटने पर वैज्ञानिक बहस जारी।


02 : पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पीपीपी की गठबंधन सरकार अल्पमत में आई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलिराम भगत का निधन।

03 : अभय प्रशाल, इंदौर में राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप शुरू। पाक के तीसरे बड़े दल के समर्थन के कारण सरकार बची। प्रधानमंत्री ने चेन्नई में 98वीं विज्ञान कांग्रेस का उद्‌घाटन किया, 2012-13 विज्ञान वर्ष घोषित।

04 : संगीतकार खय्याम को वर्ष का मालवा संगीत सम्मान देना तय। बिहार के पूर्णिया में कथित यौन शोषण की शिकार एक महिला ने भाजपा विधायक राजकिशोर केसरी की चाकू मारकर हत्या की। पाक के पंजाब प्रांत के गवर्नर सलमान तासीर की हत्या।

05 : मप्र में सर्दी के कहर से सरकार ने 15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की। राजस्थान में गुर्जर आंदोलन समाप्त।

06 : तेलंगाना के लिए गठित श्रीकृष्ण समिति ने अपनी सिफारिशों में संयुक्त आंध्रप्रदेश को सबसे अच्छा विकल्प बताया- दूसरा विकल्प पृथक राज्य का सुझाव है। निमाड़ में भीषण शीतलहर से खंडवा में 1 मृत। केंद्र-उल्फा शांति वार्ता शुरू।

07 : मध्यप्रदेश में शीत लहर का कहर जारी, छः मौतें- अब तक 22 मृत। सचिन आईसीसी रैकिंग के शीर्ष पर। दिल्ली में प्रवासी भारतीय सम्मेलन शुरू।

08 : क्रिकेट की मंडी में आईपीएल-4 के लिए 72 खिलाड़ी बिके। शाहरुख ने गंभीर व पठान को क्रमशः 11.4 और 9.66 करोड़ में खरीदा। आंध्र की कर्णम स्पूर्थी ने 72वीं कैडेट एवं सब-जूनियर टेटे चैंपियनशिप में तिहरा खिताब जीता।

ND
09 : भारत ने टी-20 मैच में द. अफ्रीका को हराया। पेस-भूपति ने चेन्नई ओपन टेनिस खिताब जीता।
10 : स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' वायुसेना में शरीक। ईरान में विमान दुर्घटना में 77 मृत। रोहतक में अरविंद भट्ट और अदिति गुटाटकर ने सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिताब जीता।
11 : गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्‌या को इंदौर में देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार से अलंकृत किया गया। गुजरात में अंरा पतंग उत्सव शुरू। ऑस्ट्रेलिया में भीषण बाढ़ में 77 लापता।

12 : 'वाइब्रेंट गुजरात-2011' गाँधीनगर सम्मेलन में पहले दिन 15 लाख करोड़ के करार। चीन ने अब अरुणाचल के लोगों को स्टेपल वीसा देना जारी किया। मुंबई में अप्सरा अवॉर्ड में 'दबंग' को 8 पुरस्कार मिले।

13 : पंजाब के अप्रवासी माता-पिता की बेटी नम्रता रंधावा हैली ने अमेरिका के साउथ कैरोलिना की पहली महिला अश्वेत गवर्नर बनकर इतिहास रचा। अविभाजित मप्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर का निधन।

14 : केरल के सबरीमाला अयप्पा मंदिर के पास जीप भीड़ में घुसने से मची भगदड़ में 100 मृत, 90 घायल। चीन की ली ना ने सिडनी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट जीता।

15 : राजस्थान पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बना। मप्र के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अगले वित्त वर्ष से किसानों को 1 फीसद ब्याज पर कर्ज देने की घोषणा की। पेट्रोल 2.54 प्रति लीटर महँगा। दिल्ली में 'नईदुनिया' के विनोद अग्निहोत्री पं. हरिदत्त शर्मा पुरस्कार से नवाजे गए।

16 : मुंबई मैराथन में इथियोपिया के धावक गिरमा असेफा ने पहला स्थान हासिल किया। स्टार गोल्फर गगनजीत भुल्लर योरपीय चैलेंज टूर जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। अमेरिका में 17 वर्षीय नेब्रास्का टेरेसा स्केल्गन 'मिस्र अमेरिका 2011' चुनी गईं।

17 : फरवरी में होने वाले वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप-2011 के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित। लंदन में जारी समाचारों के अनुसार विकीलीक्स स्विस बैंकों में जमा कालेधन का भंडाफोड़ करेगा। चीन ने अरुणाचल प्रदेश को अब 'दक्षिण तिब्बत' बताया।

18 : पाकिस्तान और उत्तर भारत के कई इलाकों में 7.4 तीव्रता का भूकम्प। चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ चार दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन पहुँचे।

19 : ओबामा-जिन्ताओ की वाशिंगटन की संयुक्त प्रेस वार्ता में सहयोग बनाए रखने पर सहमति। केंद्रीय मंत्रि मंडल में नाममात्र का फेरबदल।

20 : प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा का शुभारंभ। इराक के कर्बला में कार बम हमलों में 50 मृत।

21 : कर्नाटक के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा चलाने की अनुमति दी। जयपुर में विश्व साहित्य मेला शुरू।

22 : कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पक्ष में भाजपा का प्रदेश बंद। प्रधानमंत्री द्वारा 23 बच्चों को 2010 के राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार प्रदान। सुकना (दार्जिलिंग) भूमि घोटाले में दोषी करार देने के बाद लेजन पीके रथ की वरिष्ठता में दो साल की कटौती।

23 : श्रीनगर में लाल चौक पर पहुँचने के लिए रवाना भाजयुमो की तिरंगा यात्रा के रास्ते सील। सेंचुरियन में वनडे क्रिकेट मैच व शृंखला द. अफ्रीका ने जीती।

24 : श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराने निकले भाजपा नेताओं को जम्मू एयरपोर्ट से पंजाब भेजा गया। शास्त्रीय संगीत के गायक पं. भीमसेन जोशी का निधन। कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में सुरेश कलमाड़ी और ललित भनोत आयोजन समिति से बर्खास्त।

25 : 128 हस्तियों को पद्‌म अलंकरण देने की घोषणा। काबुल में भारतीय दूतावास पर आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए मेजर लेशराम ज्योतिम सिंह को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान। नासिक जिले में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अतिरिक्त कलेक्टर यशवंत सोनवणे को जिंदा जलाया गया।

26 : देश में 62वाँ गणतंत्र दिवस सोल्लास मना।

27 : सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा कि उसने कालेधन के खिलाफ क्या किया और घोटालेबाज पीजे थॉमस को मुख्य सतर्कता आयुक्त क्यों बनाया?

28 : मप्र के मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा इंदौर के एमवाय अस्पताल में नई ओपीडी का शुभारंभ। इंदौर-मुंबई 'दुरंतो' ट्रेन शुरू।

29 : बेल्जियम की किम क्लिस्टर्स ने ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला टेनिस एकल खिताब जीता। 56वें आइडिया फिल्म फेयर अवॉर्ड, मुंबई में 'उड़ान' फिल्म ने 7 पुरस्कार जीते। 'दबंग' को श्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार।

30 : मिस्र में भारी प्रदर्शनों को देखते हुए भारतीय नागरिकों को निकालने की तैयारी शुरू। सर्बिया के जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता।

31 : 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले पर पाटिल समिति की रिपोर्ट पेश- पूर्व संचार मंत्री ए. राजा को जिम्मेदार माना। वेबदुनिया सर्वेक्षण 2010 के नतीजों में सचिन सबसे लोकप्रिय हस्ती चुने गए। बौद्ध गुरु करमापा को भारतीय मीडिया ने कथित तौर पर चीनी जासूस होना दर्शाया।

5 प्रमुख घटनाएँ
* तेलंगाना के लिए गठित श्रीकृष्ण समिति ने अपनी सिफारिशों में संयुक्त आंध्रप्रदेश को सबसे अच्छा विकल्प बताया।
* 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले में पाटिल समिति ने ए. राजा को जिम्मेदार ठहराया।
* स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' वायुसेना में शरीक।
* मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी पूरे देश में लागू।
* नासिक जिले के मनमाड़ में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अतिरिक्त कलेक्टर यशवंत सोनवणे को जिंदा जलाया गया।