शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. आईना 2011
Written By ND

अप्रैल 2011 : क्रिकेट मैदान पर विश्व विजय

- डॉ. आरसी ओझा

अप्रैल 2011 : क्रिकेट मैदान पर विश्व विजय -
ND
01 : मप्र में भ्रष्टाचार से कमाई गई संपत्ति को राजसात करने संबंधी कानून को विधानसभा ने पारित किया। राजस्थान के करौली जिले के कंजेला गाँव में धरती से गैस व तरल पदार्थ (लावा) निकला।

02 : मुंबर्ई में भारतीय टीम ने विश्व कप वन-डे क्रिकेट-2011 में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी 'मैन ऑफ द मैच' और युवराज सिंह को 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब मिला।

03 : राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने विश्व कप क्रिकेट विजेता टीम 2011 का स्वागत किया। कप्तान धोनी ने मुंडन कराकर अपनी मनौती पूरी की।

04 : मप्र के जनगणना के आँकड़े जारी- आबादी बढ़ने की रफ्तार में 4 प्रश कमी। प्रति 1000 पुरुष पर अब 930 महिलाएँ। मप्र की आबादी अब 7 करोड़ 25 लाख 77 हजार 565 हुई। आबादी के हिसाब से इंदौर जिला सबसे बड़ा। चाँदी अब तक की सर्वोच्च 57 हजार रुपए किलो हुई।

05 : समाजसेवक अण्णा हजारे दिल्ली के जंतर-मंतर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे। तीन साल प्रशिक्षण देने के बाद भारत की विश्व कप विजेता टीम को प्रशिक्षक गैरी कर्स्टन ने अलविदा कहा।

06 : कांतिलाल भूरिया मप्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने। सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में गठित ट्रस्ट को भूमि का आवंटन रद्द किया।

07 : अनशन खत्म करने की सोनिया गाँधी की अपील अण्णा हजारे ने ठुकराई। जापान में पुनः 7.4 की तीव्रता का भूकम्प।

08 : अण्णा हजारे और सरकार के बीच समझौते की घोषणा। चेन्नई में आईपीएल-4 ट्‌वेंटी-20 क्रिकेट का भव्य शुभारंभ।

09 : अण्णा हजारे ने नीबू-पानी पीकर अनशन तोड़ा। गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति पुरस्कार विवेकवर्धन श्रीवास्तव (खरगोन) और दूसरा पुरस्कार भी नईदुनिया की ही सुमेधा पुराणिक चौरसिया को प्रदान।

10 : स्कॉटलैंड के वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल्स से मानव की किडनी को लैब में विकसित किया। पाक अधिकृत कश्मीर में चीनी सेना की उपस्थिति की अमेरिका द्वारा पुष्टि।

11 : असम विधानसभा के लिए मतदान पूर्ण। ढाका में एक दिवसीय क्रिकेट में शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) ने 185 रन बनाए और 15 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया।

12जापान के फुकुशिमा में रिसाव का खतरा सर्वाधिक 7वें स्तर पर पहुँचा। 'ब्रिक्स' सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह सान्या (चीन) पहुँचे।

13 : मप्र विधानसभा में अजयसिंह नेता प्रतिपक्ष नियुक्त। 'विज्डन' ने सचिन को 2010 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया। चीन में मनमोहन-चिन थाओ शिखर वार्ता में आर्थिक संबंधों पर बातचीत। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल विधानसभा चुनावों में मतदान संपन्न।

14 : बर्लिन में लीबिया पर चर्चा के लिए नाटो देशों का सम्मेलन। भारत के आलोक कुमार एशियाई बिलियर्ड्‌स विजेता बने। ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) द्वारा रूस के सान्या (चीन) शिखर सम्मेलन में अपनी मुद्राओं में ऋण देने का फैसला। मुंबई में कनिष्ठा धनखड़ा फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2011 चुनी गईं। अंकिता शौरी मिस इंडिया इंटरनेशनल और हसलीन कौर मिस इंडिया अर्थ 2011 चुनी गईं।

15 : लोकपाल विधेयक पर आयोजित नईदुनिया टॉक-शो में श्रोताओं का लोकपाल बिल से किसी को भी बाहर न रखने का सुझाव।

16जन लोकपाल पर संयुक्त समिति की पहली बैठक दिल्ली में संपन्न- विधेयक के मसौदे पर चर्चा।

17 : अण्णा हजारे ने कहा कि लोकपाल विधेयक यदि संसद अस्वीकार कर देती है तो वे इस निर्णय को स्वीकार करेंगे। मालवा-कबीर यात्रा लूनियाखेड़ी (उज्जैन) से शुरू। जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव में भारी मतदान।

18 : सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के सर्कस में काम करने पर रोक लगाई। महाराष्ट्र के रत्नापुर जिले के जैतापुर में परमाणु संयंत्र का विरोध कर रहे लोगों पर गोलीचालन में एक मृत। 'नईदुनिया' जबलपुर के स्थानीय संपादक विभूति शर्मा को माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार देने की घोषणा।

19 : जैतापुर में परमाणु संयंत्र के विरोध में हिंसा भड़की। भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक सिद्धार्थ मुखर्जी को पुलित्जर पुरस्कार देने की घोषणा।

20श्रीहरिकोटा से इसरो ने पीएसएलवी रॉकेट के जरिए तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया। 2-जी घोटाले में 5 कॉर्पोरेट अफसरों को तिहाड़ जेल भेजा गया।

21लोकपाल मसौदा समिति के सहअध्यक्ष शांति भूषण के बारे में विवादित सीडी में केंद्रीय फोरेंसिक विभाग ने किसी छेड़छाड़ की संभावना को नकारा।

22 : 'नईदुनिया करियर फेयर-2011' का सेंटपॉल स्कूल परिसर इंदौर में शुभारंभ। अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि मध्य-पूर्व देशों में अस्थिरता बढ़ी है।

23 : सत्य साँईं बाबा का स्वास्थ्य नाजुक होने की वजह से सचिन ने अपना 39वाँ जन्मदिन नहीं मनाया। सीरिया में प्रदर्शनकारियों पर गोलीचालन में 90 मृत। ऑस्ट्रेलिया में एक और भारतीय की चाकू मारकर हत्या। चाँदी 72 हजार पार।

24 : पुट्‌टपर्थी के सत्य साँईं बाबा ने देह त्यागी। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल मॉरीशस पहुँचीं।

25 : कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी गिरफ्तार। कंधार जेल से सुरंग खोदकर 541 तालिबानी कैदी भागे। अमेरिका ने पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

26 : एशियन विकास बैंक ने चेतावनी दी है कि यदि महँगाई बढ़ी तो करोड़ों लोग गरीब हो जाएँगे।

27 : सत्यसाँईं बाबा समाधिस्थ। 2-जी घोटाले में लोकलेखा समिति की रिपोर्ट में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा को दोषी ठहराया गया। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल गैर कानूनी करार। डंकन फ्लेचर क्रिकेट टीम इंडिया के नए कोच नियुक्त।

28 : पायलटों की हड़ताल के कारण एयर इंडिया की 60 उड़ानें रद्द। लोक लेखा समिति की मसौदा रिपोर्ट पर भीषण विवाद- 11 सदस्यों ने नया चेयरमैन चुना। मराठी साहित्यकार नारायण अठावळे का निधन।

29 : दक्षिण के फिल्म निर्देशक के. बालाचंदर को 2010 के 'दादा साहेब फालके सम्मान' की घोषणा। ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडलटन परिणय-सूत्र में बँधे।

30 : 2-जी घोटाले में लोकलेखा समिति के अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को भिजवा दी। संसदीय कार्यमंत्री पीके बंसल ने कहा कि रिपोर्ट बहुमत से खारिज हो चुकी है, जोशी को रिपोर्ट भेजने का अधिकार नहीं। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू सहित 5 लोगों का हेलिकॉप्टर लापता। केवी कामथ इन्फोसिस के नए चेयरमैन बने।

5 प्रमुख घटनाएँ
* भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप वन-डे क्रिकेट-2011 का खिताब जीता।
* भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजसेवी अण्णा हजारे जंतर-मंतर दिल्ली पर आमरण अनशन पर बैठे।
* जन लोकपाल के मसौदे के लिए संयुक्त समिति की बैठकें शुरू।
* भारतीय मूल के अमेरिकी डॉ. सिद्धार्थ मुखर्जी को पुलित्जर पुरस्कार।
* सत्य साँईं बाबा समाधिस्थ।