राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | यूथ मीटर | जनगणना 2011 | मप्र-छग | कैंपस बज़ | मिस्र में जन आंदोलन | युवा | नक्सलवाद | स्वाइन फ्लू | बीजेपी अधिवेशन | विकीलीक्स | अयोध्या
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » शुरू हो चुका है साइबर वार
सोनी कॉर्प और सीआईए पर ऑन लाइन हमले का दावा करने वाले हैकरों ने कहा है कि उन्होंने कनेक्टिकट स्थित एफबीआई के सहयोगी संस्थान के एक हजार से अधिक खातों की सुरक्षा में भी सेंध लगाई। इन हैकरों ने इंटरनेट को ‍नियंत्रित करने वाली सरकार के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया है।

ऑनलाइन संगठन लुलज सिक्योरिटी ने कहा कि यह हमला इनफ्रागार्ड के स्थानीय अनुभाग पर किया गया था। इनफ्रागार्ड की एफबीआई के साथ साझेदारी है और यह निजी क्षेत्रों के साथ सुरक्षा जानकारी साझा करता है। कनेक्टिकट इनफ्रागार्ड की यह वेबसाइट सोमवार दोपहर बाद से बंद पड़ी है।

एजेंसी के प्रवक्ता जेनी शेएरेर ने बताया कि एफबीआई को हमले की जानकारी थी और वेबसाइट को एहतियातन बंद कर दिया गया है। उन्होंने किसी तरह के नुकसान पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

इस माह, इंफ्रारेड के अटलांटा चैप्टर ने कहा था कि हैकरों ने उसके सदस्यों के 180 पासवर्ड चुराए और उन्हें इंटरनेट पर लीक कर दिया। (भाषा)
संबंधित जानकारी