मुख पृष्ठ > खेल-संसार > क्रिकेट > आलेख > सहवाग : कीर्तिमानों की लंबी फेहरिस्त
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सहवाग : कीर्तिमानों की लंबी फेहरिस्त Search similar articles
शराफत खान
वीरेंद्र सहवाग ने गाले टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ न केवल दोहरा शतक (201 नाबाद) जमाया, बल्कि अपने नाम अन्य कई रिकॉर्ड दर्ज किए। सहवाग का यह 15वाँ टेस्ट शतक है और श्रीलंका के खिलाफ वे पहली बार सैकड़ा जमा पाए हैं। 15 में से आठ शतक उन्होंने देश के बाहर लगाए हैं।

sehwag
NDND
गाले टेस्ट में सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे करने के अलावा एक और अनोखा रिकॉर्ड बनाया। वे 11 बार 150 या इससे ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं और हैरत इस बात पर है कि यह करनामा उन्होंने लगातार पिछले 11 शतकों में किया है। यानी सहवाग ने पिछले 11 शतकों में 150 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं।

सहवाग टेस्ट क्रिकेट में दो बार 300 से ज्यादा रनों की पारी खेल चुके हैं। यह कारनामा करने वाले वे भारत के एक मात्र बल्लेबाज हैं। उनके नाम सबसे तेज तिहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी है। सहवाग ने इसी साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 278 गेंदों में तिहरा शतक लगाया था।

सहवाग ने श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर अपने खाते में कुल तीन दोहरे शतक कर लिए। इससे पहले वे दो दोहरे शतक लगा चुके थे और ये दोनों ही पाकिस्तान के खिलाफ थे। सहवाग अब तक बांग्लादेश और जिम्बाब्वे को छोड़कर सभी टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ सैकड़ा जमा चुके हैं।

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रवेश किया तो विश्लेषकों ने उन्हें सचिन तेंडुलकर की शैली में खेलने वाला बल्लेबाज कहा। जल्द ही सहवाग ने खुद की पहचान बना ली और एक समय वह भी आया, जब उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जाने लगा। लिविंग लीजैंड सुनील गावस्कर और श्रीकांत की सलामी जोड़ी के बाद सहवाग टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल सलामी बल्लेबाज हैं।
और भी
कोलंबो टेस्‍ट में रिव्यू सिस्टम की भूमिका
अनुभव में बुढ़ापे की झलक!
भारत तैयार, पाक दबाव में
क्रिकेट जगत की नई क्रांति
आठ महीने बाद भारत-पाक आमने-सामने
बैक टू ओडीआई