आलेख | चौघड़िया | तंत्र-मंत्र-यंत्र | पत्रिका मिलान | रत्न विज्ञान | टैरो भविष्यवाणी | ज्योतिष सीखें | सितारों के सितारे | दैनिक राशिफल | नक्षत्र | जन्मकुंडली | आज का मुहूर्त | जन्मदिन | राशियाँ | नवग्रह | वास्तु-फेंगशुई | रामशलाका | ज्योतिष 2010 | ज्योतिष 2011
मुख पृष्ठ धर्म-संसार » ज्योतिष » आलेख » लव के लिए लकी, अल्फाबेट M के बंदे (astrology)
ND

एम- आप भावुक और गहरे डूबे हुए व्यक्ति हैं। जब आप रिश्ते में पड़ते हैं तो उससे पूरी तरह जुड़ जाते हैं। फिर आपको कोई नहीं रोक सकता। आपको ऐसे ही साथ की तलाश रहती है जो आपको इसी तरह टूटकर प्यार करे। आप लकी‍ हैं कि आपको ऐसा साथी मिलता भी है।

आप हर काम में हाथ डालकर अपने आपको आजमाना पसंद करते हैं। आपमें गजब की ऊर्जा है। आप सामाजिक व संवेदनशील हैं। कभी-कभी आपको फ्लर्ट करना अच्छा लगता है। आप अपने पार्टनर की देखभाल एक बुजुर्ग की तरह करते हैं।

वहीं दूसरी तरफ आपके नेचर में एक अजीब तरह की बैचेनी पाई जाती है। या तो आप एकदम चुप्पे से रहने वाले होते हैं या फिर अतिरिक्त और बिन मांगी सलाह देने वाले। आपको जिंदगी में प्यार के लिए कभी भटकना नहीं पड़ता। सच्चा प्यार खुद चलकर आपके पास आता है। आपके आसपास हमेशा दोस्तों की भीड़ रहती है। आप एक नंबर के जिद्दी होते हैं लेकिन प्यार से आपसे कुछ भी करवाया जा सकता है।

ND
इस अल्फाबेट वाली लड़कियां डोमिनेटिंग होती है। अपने आकर्षण में लड़कों को बरबस ही बांध लेती है। पता नहीं क्यों प्यार के मामले में नाम से ज्यादा बदनामी कमाती है। खुद ये चरित्रवान और मासूम होती है ‍किंतु समाज में इनके संबंध अक्सर चर्चा का विषय रहते हैं। खूबसूरती से ज्यादा रहन-सहन इनका खूबसूरत होता है।

रोमांस टिप्स: 1. प्यार में मनमानी से बचें।
2. अपने पार्टनर को कभी-कभी अकेला छोड़ें, उन पर विश्वास करें, शक से बचें।
3.अपने पार्टनर की तारीफ करना सीखें, टोकाटोकी की आदत से बचें।

एस्ट्रो टिप्स : लाल रंग का प्रयोग जहां तक हो सकें ना करें।
पक्षियों को दाना डालें, विशेषकर कबूतरों को।