आमतौर पर इस तरह के काम सेंसर बोर्ड करता है, लेकिन यह काम किया है ‘डबल धमाल’ के निर्माता-निर्देशक ने। कुछ दिन पहले तक इस फिल्म में मल्लिका पर फिल्माए गए बिकनी दृश्यों के काफी चर्चे थे। बढ़ा-चढ़ाकर इन दृश्यों को बोल्ड कहा जा रहा था।
WD
इसके बाद निर्देशक इंद्र कुमार को महसूस हुआ कि इस तरह के प्रचार और सीन के कारण फिल्म को नुकसान होगा। पारिवारिक दर्शक फिल्म देखने नहीं आएँगे। वे अपनी फिल्म को साफ-सुथरी रखना चाहते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक ‘डबल धमाल’ देखने के लिए आए। लिहाजा बिकनी पहनी मल्लिका के दृश्यों को काटकर बहुत छोटा कर दिया गया है।
सूत्र बताते हैं कि मल्लिका इससे खासी नाराज हैं, लेकिन ‘डबल धमाल’ से जुड़े लोग उन्हें मना लेंगे।