राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | यूथ मीटर | जनगणना 2011 | मप्र-छग | कैंपस बज़ | मिस्र में जन आंदोलन | युवा | नक्सलवाद | स्वाइन फ्लू | बीजेपी अधिवेशन | विकीलीक्स | अयोध्या
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » अंतरराष्ट्रीय » पाक सबसे असफल देशों की सूची में
दुनिया की एक प्रतिष्ठित पत्रिका फॉरेन पॉलिसी ने अपनी ताजा वार्षिक रैंकिंग में भारत के पड़ोसी देशों, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका को ‘सबसे असफल देशों’ की सूची में शामिल किया है।

इस सूची में शामिल 60 देशों में पाकिस्तान को 12वें, म्यामांर को 18वें, बांग्लादेश को 25वें, नेपाल को 27वें, श्रीलंका को 29वें और भूटान को 50वें स्थान पर रखा गया है। इस सूची में अफ्रीकी देश प्रमुखता से शामिल हैं।

सूची में सबसे उपर स्थित 10 देशों में चाड, सूडान, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, हैती, जिम्बाव्वे, अफगानिस्तान और इराक शामिल हैं।

पाकिस्तान के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान को वॉशिंगटन के नीति नियामक धड़ों में लंबे समय से दुनिया का सबसे खतरनाक देश माना जाता है। अब पाकिस्तान न केवल पश्चिम के लिए बहुत खतरनाक है, बल्कि यह अपने लोगों के लिए भी बहुत बड़ा खतरा है।

बांग्लादेश के बारे में रिपोर्ट कहती है कि हर पांच में से दो बांग्लादेशी गरीबी में जीवन बिता रहे हैं। किसी भी सुधार के तहत यहां के पर्यावरण से भी लड़ना होगावैज्ञानिक चेतावनी दे रहे हैं कि समुद्र का स्तर अगर एक मीटर भी बढ़ जाएगा, तो देश का 17 फीसदी हिस्सा डूब जाएगा।

रिपोर्ट में नेपाल के बारे में कहा गया है क‍ि संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, नेपाल दक्षिण एशिया का सबसे गरीब देश है और जब तक वहां शांति प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक वहां बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है।

ऐसे भी संकेत हैं कि माओवादी अपना धर्य खो रहे हैं और संघर्ष की ओर लौटने के बारे में सोच रहे हैं। श्रीलंका के बारे में रिपोर्ट कहती है कि ताजा आंकड़ों में कहा गया है कि देश में संघर्ष के बाद से अब तक लगभग 3,27,000 लोग विस्थापित हुए हैं। (भाषा)
संबंधित जानकारी