आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से | दिलीप कुमार | बॉलीवुड 2009 | ऐश्वर्या राय | बॉलीवुड 2010
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » दीया मिर्जा : कैमरे के पीछे जाने की ख्वाहिश

कैमरे के आगे अपनी सुंदरता बिखेरने वाली अभिनेत्री दीया मिर्जा अब फिल्म निर्देशक बनने की ख्वाहिश रखती हैं। दीया का कहना है कि वे समाज को प्रभावित करने वाली फिल्में बनाना पसंद करेंगी।

Diya Mirza
WD


2001 में ‘रहना है तेरे दिल में’ से बतौर अभिनेत्री अपना सफर शुरू करने वाली दीया निर्माता तो बन गई हैं और उनकी पहली फिल्म ‘लव ब्रेकअप जिंदगी’ जल्दी ही रिलीज होने वाली है।

‘लव ब्रेकअप जिंदगी’ उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है। यह प्रोडक्शन हाउस दीया ने निर्देशक साहिल संघा और अभिनेता जाएद खान के साथ मिलकर शुरू किया है।

दीया ने बताया कि अब वे निर्देशन में अपने हाथ आजमाने का मन बना रही हैं। वह आम लोगों से जुड़ी फिल्में बनाना चाहती हैं, ऐसी फिल्में जो सामाजिक रूप से प्रासंगिक हों।

उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म में उनके साथ जाएद खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन साहिल संघा ने किया है।(भाषा)
संबंधित जानकारी