![]() |
PR |
‘डबल धमाल’ मचाने के लिए ’धमाल’ के चार जोकर्स रॉय (रितेश देशमुख), मानव (जावेद जाफरी), आदि (अरशद वारसी) और बोमन (आशीष चौधरी) फिर से आ गए हैं। अभी भी इनमें कोई सुधार नहीं हुआ है। जितने मूर्ख और बेकार किस्म के इंसान वे ‘धमाल’ में थे, ‘डबल धमाल’ में भी वैसे ही हैं। मेहनत करना उनके बस की बात नहीं है। काम के नाम पर पड़े रहना और अच्छी जिंदगी के सपने देखना ही उन्होंने किया है। वे चाहते हैं कि उन्हें कुछ भी ना करना पड़े और उनके पास खूब सारी दौलत हो।