जान-जहान | यूँ रहें स्वस्थ | यौन समस्याएँ | आहार | आयुर्वेद | चिकित्सा पद्धतियाँ | घरेलू नुस्खे | जडी-बूटियाँ | सेहत समाचार
मुख पृष्ठ » विविध » सेहत » सेहत समाचार » टमाटर के बीज में छुपा है लंबी उम्र का राज
ND
ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने टमाटर के बीज में ऐसा तत्व पाया है जो आयु बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। साथ ही इससे एक स्वस्थ जीवन जीने में भी मदद मिल सकती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक टमाटर के बीज में एक प्राकृतिक घटक पाया जाता है जिसे फ्रुट फ्लो नाम दिया गया है।

इस घटक की खोज1999 में भारतीय मूल के प्रोफेसर असीम दत्त राय ने की थी लेकिन उस समय यह पता नहीं था कि इससे आयु बढ़ाने या स्वस्थ जीवन के लिए फायदा पहुंचता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक टमाटर के रस में पाए जाने वाला यह बीज खून को थक्का बनने और चिपचिपा होने से रोकता है।


ND
शोधकर्ताओं के मुताबिक इसके परीक्षण में देखा गया है कि यह एक तरह का जेल होता है जो रंगहीन और स्वादरहित भी होता है। यह पदार्थ खून के संचरण में मदद करता है। इसके साथ ही ब्लड प्लेटलेट्स को सिकु़ड़ने से रोकता है। ब्लड प्लेटलेट्स के सिकु़ड़ने के कारण ही खून में थक्का बनता है जिससे कई तरह की दिल की बीमारियां होती हैं।

यह जैल खून की कई गतिविधियों को सक्रिय करता है। एक तरह से धूम्रपान, अल्कोहल, तनाव, कोलेस्ट्रोल आदि के कारण जो खून में बदलाव होते हैं, इस बीज के सेवन से नहीं होते। प्रोफेसर असीम दत्त ने कहा है इस बीज से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।