आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से | दिलीप कुमार | बॉलीवुड 2009 | ऐश्वर्या राय | बॉलीवुड 2010
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » जैकलीन के सामने शरमा रहे थे इमरान

’मर्डर 2’ के लिए इमरान हाशमी ने अपना लुक बदला है। आमतौर पर छोटे बालों में नजर आने वाले इमरान ने इस फिल्म में लंबे बालों का स्टाइल अपनाया है। साथ ही उन्होंने सिक्स पैक एब्स बनाए हैं क्योंकि हर फिल्म में वे अपना शर्ट खोलते ही हैं।

Murder 2
PR


इमरान की फिल्मों के परंपरा के मुताबिक कुछ हॉट सीन ‘मर्डर 2’ में भी हैं, जो उनके और जैकलीन के बीच फिल्माए गए हैं। जैकलीन का कहना है कि ‘मर्डर 2’ के पहले वे इमरान से कभी नहीं मिली। उन्होंने इमरान के बारे में कई तरह की बातें सुन रखी थीं, लेकिन इमरान उससे बिलकुल अलग निकले। वे बेहद कम बोलते हैं। अपने सिक्स पैक एब्स वाले लुक को लेकर भी वे काफी नर्वस थे।

जब जैकलीन और इमरान के बीच हॉट सीन फिल्माए जा रहे थे तो जैकलीन को सामने पाकर इमरान नर्वस हो रहे थे। शॉट होने के बाद वे हर किसी से पूछ रहे थे कि सिक्स पैक एब्स में वे कैसे नजर आ रहे हैं।

दर्शकों को इमरान का यह लुक कितना पसंद आता है, इसका जवाब 8 जुलाई को पता चलेगा जब यह फिल्म रिलीज होगी।
संबंधित जानकारी