हर घर की डॉक्टर, तुलसी

मितली आने, चक्कर आने, दस्त लगने या उल्टियाँ होने पर तुलसी के ताजे रस के गिलास में कालीमिर्च डालकर पिला दें। तुलसी के पत्तों का रस बनाने के लिए 10-20 पत्तियों को पानी के साथ सिलबट्टे पर पीस लें। स्वस्थ और सफेद दाँत पाने के लिए तुलसी और नीबू के रस को मिलाकर दाँतों की मालिश करें। यही रस चेहरे की कांति बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कान का तेज दर्द होने पर इसकी बूँदें रात को सोते समय कान में टपका लें। तुलसी की पत्तियों का एक गिलास रस दिल के लिए टॉनिक का काम करता है। इसे रोज सुबह पीना चाहिए। आँखों के संक्रमण यानी कंजक्टिवाइटिस से निपटने के लिए एक कटोरी में तुलसी की दो-तीन पत्तियाँ रात को भिगो दें। सुबह इससे आँख धो लें।अस्थमा के रोगियों को तुलसी की 10 पत्तियों के साथ वसा का 250 मिलीलीटर पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर दें। यह काढ़ा गर्म करके प्रतिदिन सुबह दें।
यह भी खोजें: सेहत, घरेलू नुस्खे, घरेलू इलाज, घरेलू उपाय, घरेलू उपचार, देसी नुस्खे, होम रेमेडीज सेहत, घरेलू नुस्खे, सेहत, घरेलू नुस्खे, घरेलू इलाज, घरेलू उपाय, घरेलू उपचार, देसी नुस्खे, होम रेमेडीज