प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए ली जाने वाली कैट की परीक्षा जल्द ही वैश्विक हो सकती है। अगर सब कुछ योजनानुरूप चलता रहा तो ‘जीआरई’ और ‘जीमैट’ की भांति कैट की परीक्षा का आयोजन भी वैश्विक स्तर पर किया जाएगा।
आईआईएम लखनऊ के निदेशक देवी सिंह ने कहा कि इस योजना पर विचार किया जा रहा है क्योंकि श्रीलंका और कुछ पूर्वी एशियाई देशों से इस बारे में पूछताछ की गई है। सिंह ने बताया कि फ्रांस के कुछ बिजनेस कॉलेजों ने तो कैट के नंबर को मान्यता देना शुरू भी कर दिया है।
कैट की परीक्षा अगर वैश्विक होगी तो वह जीआरई और जीमैट के आधार पर हो सकती है। इस आधार पर छात्रों को साल में कभी भी परीक्षा देने की छूट होगी। (भाषा)