इलायची : सांस-सांस महकाए

सांस की बदबू एक आम समस्या है। आप इसके लिए सुबह या शाम माउथ वॉश इस्तेमाल कर सकते हैं। परंतु दिन में क्या उपाय हो यह सोचने की बात है। इसका सबसे अच्छा उपाय इलायची है। जिसका कोई साइड इफैक्ट भी नहीं होता। इलायची भारत में ही नहीं, अरब देशों में भी खूब इस्तेमाल की जाती है। इसमें एंटीसेप्टिक 'सिनोल' द्रव होता है, जो सांसों में दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है। यदि आपकी सांस में ज्यादा बदबू हो तो इसे हटाने के लिए इलायची के बीज कुछ देर तक चबाएं और फिर थूक दें। एक कप दूध में पिसी इलायची डालकर पीने से सिरदर्द ठीक हो जाएगा। इलायची का चूर्ण एक माह तक या इसके तेल की 5 बूंद अनार के शर्बत के साथ पीने से जी घबराने और उल्टियां होने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह इलाज हैजा में भी लाभकारी है। इलायची के 5 तोला बीज, बादाम और पिस्ता के साथ भिगोकर महीन पीस लें। इसे दूध में पकाएं जब गाढ़ा हो जाए तो 3 पाव मिश्री मिलाकर धीमी आंच में पकने दें। जब हलवा जैसा हो जाए तो सेवन करें। इससे आंखों की कमजोरी दूर होती है। स्मरण शक्ति बढ़ती है। इलायची बीज का चूर्ण और इसबगोल की भूसी समभाग में मिलाएं और आंवले के रस में यह मिश्रण डाल कर बेर जैसी गोलियां बना लें। एक-एक गोली सुबह-शाम गाय के दूध से लें। इसके सेवन से स्वप्नदोष की समस्या दूर होती है।
यह भी खोजें: सेहत, घरेलू नुस्खे, घरेलू इलाज, घरेलू उपाय, घरेलू उपचार, देसी नुस्खे, होम रेमेडीज सेहत, घरेलू नुस्खे, सेहत, घरेलू नुस्खे, घरेलू